भारतीय स्टेट बैंक की स्वतंत्र शिकायत समिति में मनीषा आर्या सोनी मनोनीत

भारतीय स्टेट बैंक की स्वतंत्र शिकायत समिति में मनीषा आर्या सोनी मनोनीत
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, निजता और गरिमा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

बीकानेर, 14 अगस्त । भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के रीजनल बिजनेस ऑफिस-1, बीकानेर नॉर्थ द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायतों के निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण हेतु गठित ‘स्वतंत्र शिकायत समिति’ (Independent Complaint Committee) में बीकानेर की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता, लेखिका, कवयित्री एवं आकाशवाणी की कैजुअल कंपेयर/उद्घोषक श्रीमती मनीषा आर्या सोनी को सदस्य मनोनीत किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी आदेश (दिनांक 11 अगस्त 2026) के अनुसार, यह समिति बैंक के कार्यालयों तथा कार्यस्थल से जुड़े मामलों में प्राप्त शिकायतों की पारदर्शी जांच कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट बैंक प्रबंधन को सौंपेगी।

pop ronak

मुख्य प्रबंधक स्निग्धा सिंह करेंगी समिति की अध्यक्षता
गठित समिति की अध्यक्षता एसबीआई की मुख्य प्रबंधक श्रीमती स्निग्धा सिंह द्वारा की जाएगी। समिति में बैंक के आंतरिक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बाहरी एवं स्वतंत्र सदस्य के रूप में श्रीमती मनीषा आर्या सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस समिति को प्राप्त शिकायतों पर निष्पक्ष सुनवाई, शिकायतकर्ता की गरिमा व निजता की सुरक्षा तथा संपूर्ण सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने का पूर्ण दायित्व सौंपा गया है। समिति अपनी जांच रिपोर्ट एवं निष्कर्ष बैंक के मानव संसाधन विभाग (जयपुर) को प्रेषित करेगी।

सामाजिक व साहित्यिक क्षेत्र में पहचान
श्रीमती मनीषा आर्या सोनी के इस मनोनयन को महिला सुरक्षा तथा कार्यस्थल पर न्यायपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। जनसंचार, साहित्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके लंबे अनुभव से समिति के कार्यों को निष्पक्ष व संवेदनशील दृष्टिकोण मिलने की उम्मीद जताई गई है।