मौत:बीकानेर के पूगल में एक गलती जान पर भारी पड़ गई, भाई ने दी पुलिस को रिपोर्ट

पड़ोसी के घर शोक जताने गए बुजुर्ग के घर चोरी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 23 जनवरी। बीकानेर के पूगल थाना क्षेत्र में एक गांव में शराब में पानी मिलाने के लिए स्प्रे का डिब्बा काम में लेने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने पुलिस को रिपोर्ट दी, जिसके बाद उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। शव परिजनों को सौंप दिया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पूगल थाना क्षेत्र में आने वाले खीरसर गांव में ये घटना तीन दिन पहले हुई, जिसकी रिपोर्ट अब पूगल थाने में दर्ज हुई है। पुलिस के अनुसार स्वरूप सिंह राजपूत खीरसर गांव में रहता था। उसने शराब पीने के लिए पानी की जरूरत थी। नशे में उसने स्प्रे की बोतल से शराब में पानी मिला दिया। ऐसे में वो शराब के साथ ही कीटनाशक स्प्रे भी पी गया, जो अत्यंत खतरनाक होता है। उसकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सूचना मिलने पर पूगल पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया गया। अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इसी आधार पर पूगल पुलिस आगे की जांच करेगी। फिलहाल मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पूगल पुलिस ने मामले की छानबीन की जिम्मेदारी एएसआई जेठाराम का दी है। बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में पेस्टीसाइड के उपयोग में लापरवाही के चलते कई बार दुर्घटनाएं होती हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *