शंकर लाल अग्रवाल बीकानेर किराना मर्चेंट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

शंकर लाल अग्रवाल बीकानेर किराना मर्चेंट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

स्नेह मिलन समारोह में हुआ सर्वसम्मति से मनोनयन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 17 अगस्त । बीकानेर किराना मर्चेंट एसोसिएशन के वार्षिक स्नेह मिलन समारोह में शंकर लाल अग्रवाल को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का नया निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद सभी व्यापारियों और सदस्यों ने एक स्वर में उनके नाम का समर्थन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

समारोह में पहुंचे बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने शंकर लाल अग्रवाल का अभिनंदन करते हुए उन्हें एक अनुभवी, सक्रिय और मृदुभाषी व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल के नेतृत्व में एसोसिएशन व्यापारियों के हित में प्रभावी रूप से कार्य करेगी और व्यापार मंडल का उन्हें हमेशा पूरा सहयोग मिलता रहेगा। वहीं व्यापार मंडल के सचिव संजय जैन सांड ने भी बधाई देते हुए कहा कि शंकर लाल जी के लंबे प्रशासनिक अनुभव और कर्मठता का लाभ सभी किराना व्यापारियों को मिलेगा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल परिवार के पदाधिकारियों—कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, मेघाराम गोदारा, परविंदर सिंह राठौड़, कमल बोथरा, सह सचिव प्रेम जोशी, इमरान राठौड़, राम दयाल सारण, विलियम शर्मा और प्रचार मंत्री सुशील कुमार यादव ने भी उनके यशस्वी कार्यकाल की कामना की।

समारोह के दौरान जेठमल बोथरा, राजू नागौरी, विजय सिंह बैद, केदारनाथ अग्रवाल, भगवान अग्रवाल, कमल बैगानी, अमित पुगलिया, गणेश बोथरा, महावीर नाहटा, राजेंद्र गोलछा और इंद्रचंद पारख सहित बड़ी संख्या में शहर के प्रमुख किराना व्यापारी और सदस्य उपस्थित रहे।

sjps