राहुल गांधी के व्यवहार में दिखता है बहुत अधिक अहंकार-केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बड़ा हमला

अर्जुन राम मेघवाल
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा प्रहार किया है। बीकानेर में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के व्यवहार में बेहद घमंड झलकता है और उनका आचरण लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा, “हमारा लंबे समय से यह मानना रहा है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के व्यवहार में अहंकार बहुत अधिक दिखता है। एक लोकतांत्रिक देश के चुने हुए प्रधानमंत्री के लिए जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया जाता है, वह बिल्कुल मर्यादित नहीं है।” उन्होंने कांग्रेस सांसदों के आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह का अशोभनीय व्यवहार अब उनकी आदत बन चुका है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

स्वतंत्रता दिवस समारोह में गैरमौजूदगी और वंदे मातरम के अपमान पर उठाए सवाल

अर्जुन राम मेघवाल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिक्र करते हुए कहा कि लाल किले पर आयोजित राष्ट्रीय पर्व के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन दोनों नेता वहां शामिल नहीं हुए। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम के प्रति भी यथोचित सम्मान प्रदर्शित नहीं किया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रगीत के दौरान इशारे करके उसे पूरा गाने पर सवाल उठाए गए और बाद में कुर्सी न होने की सफाई दी गई। ऐसे आचरण करने वालों से मर्यादा की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

सीटिंग अरेंजमेंट और प्रोटोकॉल को लेकर हुआ था विवाद

गौरतलब है कि देश के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की अनुपस्थिति राजनीतिक चर्चा का विषय बनी रही। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं की नाराजगी समारोह में तय सीटिंग अरेंजमेंट और प्रोटोकॉल व्यवस्था को लेकर थी, जिसके चलते उन्होंने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। स्वतंत्रता दिवस 2024 में भी ऐसा विवाद हुआ था। उस समय लोकसभा में नेता विपक्ष को पहली लाइन के जगह पीछे बैठाया गया था। विपक्ष ने इस पर अपनी नाराजगी जताई। इस पर रक्षा मंत्रालय ने सफाई दी थी कि ओलंपिक खिलाड़ियों को जगह देने के लिए यह बदलाव किया गया था।

sjps