श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन भगवान शिव के विभिन्न अवतारों का हुआ वर्णन

श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन भगवान शिव के विभिन्न अवतारों का हुआ वर्णन
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 अगस्त । शिवबाड़ी स्थित श्री ज्योत भारती जी के धूणे पर आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा वाचक संतोष सागर जी महाराज ने भगवान शिव के विभिन्न अवतारों एवं उनकी दिव्य लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। महाराज ने भोलेनाथ के अनेक स्वरूपों की महिमा बताते हुए कहा कि वे सदैव अपने भक्तों के कल्याण और संरक्षण के लिए समय-समय पर भिन्न-भिन्न रूपों में अवतरित होते हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कथा के दौरान पूरा पांडाल शिव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। गायक रमेश भाई पारीक ने शिव भक्ति से ओत-प्रोत एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। इस दौरान पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

भगवान शिव की महिमा, अवतारों और भक्तों के प्रति उनकी असीम करुणा का प्रसंग सुनकर उपस्थित श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। कार्यक्रम के समापन पर समाजसेवी नित्यानंद पारीक ने कथा में पधारे श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

sjps