अविनाश जोशी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सहित दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

अविनाश जोशी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सहित दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर, 18 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित प्रदेशभर के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी नेताओं ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान निकाय प्रभारी हरीश द्विवेदी, तथा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित पार्टी के अनेक शीर्ष पदाधिकारियों ने जोशी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बधाई देने वालों में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मदन दिलावर, कन्हैयालाल चौधरी, सांसद सीपी जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा महामंत्री मिथिलेश गौतम, श्रवण बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, तथा कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी शामिल रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने दूरभाष एवं व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर बधाई दी।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

मूल रूप से बीकानेर निवासी अविनाश जोशी पिछले एक दशक से भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं। वर्तमान में भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक के रूप में वे पार्टी की डिजिटल गतिविधियों, सोशल मीडिया अभियानों और तकनीकी माध्यमों से जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

sjps