रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए न्यू डाली सेवा समिति फोटोग्राफर संघ लगाएगा सेवा शिविर

रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए न्यू डाली सेवा समिति फोटोग्राफर संघ लगाएगा सेवा शिविर
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • 19 अगस्त को होगा कार्यालय उद्घाटन

बीकानेर, 18 अगस्त । रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए न्यू डाली सेवा समिति फोटोग्राफर संघ द्वारा इस वर्ष भी छह दिवसीय विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से यह शिविर 9 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक दियातारा से लगभग 3 किलोमीटर पहले लगाया जाएगा, जहाँ पदयात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सेवा व्यवस्थाएँ उपलब्ध रहेंगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिविर की तैयारियों को सुचारू बनाने के लिए 19 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे पुरानी गजनेर रोड स्थित बाल गोविंद स्कूल के सामने समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यालय का शुभारंभ बीकानेर के सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता रवि शेखर, महावीर रांका, अशोक अग्रवाल, राजकुमार पन्नू, रामरतन धारणिया एवं मुस्कान बाई के कर-कमलों द्वारा होगा। इस अवसर पर बाबा रामदेव जी की आरती एवं पूजा-अर्चना का विशेष आयोजन किया जाएगा।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

इसके साथ ही 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस होने के अवसर पर न्यू डाली सेवा समिति फोटोग्राफर संघ के सदस्य केक काटकर इस दिन का सेलिब्रेशन करेंगे। आयोजकों ने बताया कि फोटोग्राफी व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक व जनसेवा को जोड़ना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। समिति ने समस्त फोटोग्राफर भाइयों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों से उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहने की अपील की है।

sjps