बीकानेर-नोखा-नागौर मार्ग की बसों के लिए नया रूट प्रस्तावित

बीकानेर-नोखा-नागौर मार्ग की बसों के लिए नया रूट प्रस्तावित
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • रानी बाजार रोड नंबर-5 से होगा संचालन, 23 अगस्त तक मांगी आपत्तियां

बीकानेर, 19 अगस्त । बीकानेर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा रानी बाजार, गोगागेट एवं गंगाशहर मार्ग पर लगने वाले जाम से आमजन को राहत दिलाने के लिए पुलिस यातायात शाखा ने एक नया रूट प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के तहत बीकानेर से नोखा-नागौर मार्ग पर चलने वाली बसों और भारी वाहनों को अब रानी बाजार रोड नंबर-5 से होकर निकाला जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रस्तावित यातायात व्यवस्था और रूट चार्ट

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

बसें एवं मध्यम/भारी वाहन: बीकानेर से नोखा-नागौर जाने और आने वाली बसों तथा भारी वाहनों को रानी बाजार ओवरब्रिज से चौपड़ा कटला, रानी बाजार रोड नंबर-5 (सिनेमेजिक) से होकर जैन कॉलेज चौराहा और नोखा रोड की तरफ निकाला जाएगा।

चार पहिया एवं हल्के वाहन: मध्यम व हल्के चार पहिया वाहनों का संचालन रानी बाजार ओवरब्रिज से मिलन स्वीट मोड़, अपेक्स हॉस्पिटल, रानी बाजार चौराहा और गोगागेट सर्किल होते हुए गंगाशहर रोड की तरफ रहेगा।

यातायात शाखा के प्रभारी निरीक्षक कानाराम के अनुसार, इस नए मार्ग परिवर्तन से हॉस्पिटल रोड, रानी बाजार चौराहा और गोगागेट सर्किल पर वाहनों का दबाव काफी कम हो जाएगा।

23 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

प्रस्तावित नए रूट को लेकर यदि किसी नागरिक या संगठन को कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो वे 23 अगस्त 2026 तक बीकानेर यातायात शाखा कार्यालय में लिखित रूप में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

sjps