विप्र फाउंडेशन को सामाजिक सरोकारों हेतु आवंटित भूमि का मिला पट्टा; सुभाष जोशी बने बीकानेर जिलाध्यक्ष

विप्र फाउंडेशन को सामाजिक सरोकारों हेतु आवंटित भूमि का मिला पट्टा; सुभाष जोशी बने बीकानेर जिलाध्यक्ष
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 19 अगस्त । विप्र फाउंडेशन (जोन 1-बी, बीकानेर) को सामाजिक सरोकार एवं समाजहित के कार्यों हेतु आवंटित भूमि का पट्टा बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) परिसर में BDA सचिव हेमेन्द्र नागर द्वारा संगठन को सौंपा गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन परिवार द्वारा सचिव का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित और प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने इसे संगठन के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से प्राप्त यह भूमि भविष्य में समाजहित, जनसेवा और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने का प्रमुख केंद्र बनेगी।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

सुभाष जोशी को बीकानेर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान सुभाष जोशी को विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी, बीकानेर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन के सेवा कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर चंद्रकला आचार्य, दीपक हर्ष, एडवोकेट पंकज पीपलवा, पीयूष भूषण शर्मा, दिनेश कुमार व्यास, अश्विनी शर्मा, युवराज व्यास, गिरिराज आचार्य, मोहन पुरोहित, केशव सांखी तथा डेहरु माता संरक्षक रामरतन पुरोहित सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

sjps