विप्र फाउंडेशन बीकानेर शहर युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित, युवाओं को मिलीं नई जिम्मेदारियां
विप्र फाउंडेशन बीकानेर शहर युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित, युवाओं को मिलीं नई जिम्मेदारियां



बीकानेर, 20 अगस्त । विप्र फाउंडेशन बीकानेर शहर युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी गई है। संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से समर्पित युवाओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


यह कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत एवं युवा प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्र की अनुशंसा, युवा प्रदेशाध्यक्ष दीपक शर्मा, युवा प्रदेश संगठन महामंत्री भरत शर्मा व युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा के अनुमोदन तथा बीकानेर शहर युवा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार व्यास की सहमति से गठित की गई है।



नई कार्यकारिणी के प्रमुख दायित्व
बीकानेर शहर युवा प्रकोष्ठ के संगठन महामंत्री अश्विनी कुमार शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नवनियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं. महामंत्री: युवराज व्यास, उपाध्यक्ष: गोकुल पारीक, सौरभ शर्मा, गिरिराज आचार्य, केशव सांखी, विपुल व्यास एवं विकास शर्मा, सचिव: अमन पारीक, श्रीमोहन पुरोहित, शिवम श्रीमाली एवं ताराचंद पंचारिया,
सह-सचिव: अरविंद भादानी, भूपेंद्र जोशी, नितेश शर्मा एवं नवरतन ओझा, मीडिया एवं आईटी टीम: सुशील आचार्य (प्रभारी), कृष्ण कुमार सेवग (सह-प्रभारी) तथा विजय आचार्य (आईटी सह-प्रभारी) । इसके अतिरिक्त विधिक सलाहकार, खेल प्रकोष्ठ संयोजक एवं सह-संयोजक के पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
युवा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार व्यास ने कहा कि युवा शक्ति संगठन की रीढ़ है और नई कार्यकारिणी के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं संगठन महामंत्री अश्विनी कुमार शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए निष्ठा और ईमानदारी से समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

