आरएलजी संस्थान ने कच्ची बस्ती की महिलाओं को दिया राखी निर्माण का प्रशिक्षण

आरएलजी संस्थान ने कच्ची बस्ती की महिलाओं को दिया राखी निर्माण का प्रशिक्षण
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 21 अगस्त । आरएलजी बालिका सशक्तीकरण संस्थान द्वारा जयपुर रोड स्थित कच्ची बस्ती क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से राखी निर्माण प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के भीतर हस्तकला कौशल को निखारना, स्वरोजगार की भावना विकसित करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रतिभा को पहचानकर सही दिशा देना जरूरी- डॉ. अर्पिता गुप्ता

pop ronak

कार्यक्रम में संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि हर महिला के भीतर एक विशिष्ट प्रतिभा होती है, जिसे पहचानकर सही दिशा देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हस्तकला जैसे कौशल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और सम्मान की भावना भी भरते हैं। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं व महिलाओं को विभिन्न प्रकार की कलात्मक और आकर्षक राखियाँ बनाने की तकनीक सिखाई गई।

सामग्री व स्टेशनरी किट का वितरण

संस्थान की सचिव नीति शर्मा ने कहा कि बदलते समय में महिलाओं का आर्थिक रूप से सक्षम होना अनिवार्य है। वहीं पदाधिकारी ज्योति खत्री, नेहा कपूर और आँचल राजपूत ने महिलाओं से अपने हुनर का विकास कर छोटे-छोटे कुटीर उद्योगों के माध्यम से परिवार की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं एवं बच्चों को राखी बनाने की कच्ची सामग्री, हस्तनिर्मित राखियाँ, टिफिन, पानी की बोतलें और स्टेशनरी किट वितरित किए गए। उपस्थित प्रतिभागियों ने संस्थान के इस प्रयास को महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।