सूर्यप्रकाश सामसुखा को ‘टीपीएफ गौरव 2026’ सम्मान, आचार्यश्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में मिला अलंकरण
सूर्यप्रकाश सामसुखा को ‘टीपीएफ गौरव 2026’ सम्मान, आचार्यश्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में मिला अलंकरण


गंगाशहर , 21 अगस्त। गंगाशहर के मूल निवासी (हाल लुधियाना) सूर्यप्रकाश सामसुखा को तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) द्वारा प्रतिष्ठित ‘टीपीएफ गौरव’ वर्ष-2026 सम्मान से अलंकृत किया गया है। यह अलंकरण समारोह युगप्रधान पूज्य आचार्यश्री महाश्रमण जी की मंगल सन्निधि में आयोजित किया गया, जहाँ टीपीएफ पदाधिकारियों ने उन्हें यह सम्मान सौंपा।


टीपीएफ द्वारा प्रशस्ति पत्र वाचन एवं आचार्यश्री का आशीर्वाद


समारोह के दौरान टीपीएफ के ट्रस्टी सुनील बोहरा ने सूर्यप्रकाश सामसुखा का परिचय प्रस्तुत किया और उनके प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। सम्मान ग्रहण करने के पश्चात सामसुखा ने आचार्यश्री महाश्रमण जी के समक्ष अपनी भावाभिव्यक्ति दी। इस अवसर पर आचार्यश्री ने उन्हें पावन पाथेय प्रदान करते हुए मंगल आशीर्वाद दिया।
गंगाशहर तेरापंथ समाज में हर्ष का माहौल
गंगाशहर तेरापंथ समाज ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सूर्यप्रकाश एवं समस्त सामसुखा परिवार को बधाई दी है। तेरापंथी सभा के अध्यक्ष नवरतन बोथरा ने बताया कि सूर्यप्रकाश का गंगाशहर से गहरा जुड़ाव रहा है तथा उपासक श्रेणी के राष्ट्रीय संयोजक पद पर अपनी सेवाएं संघ को प्रदान कर रहे हैं । वे गंगाशहर , लुधियाना व देश भर में सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवाभाव, संघ समर्पण के लिए युवा पीढ़ी में एक प्रेरणादायी उदाहरण है।
गंगाशहर तेरापंथ न्यास के ट्रस्टी शुभकरण सामसुखा के पुत्र सूर्यप्रकाश लुधियाना में बड़े उधोगपति के रूप में विख्यात हैं। अपनी आय का कुछ भाग प्रतिवर्ष विसर्जन करने वाले सूर्यप्रकाश जय तुलसी फाउंडेशन , आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान , टीपीएफ , तेरापथ महासभा जैसी केंद्रीय संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। थार एक्सप्रेस परिवार इस सम्मान पर हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की मंगलकामना व शुभकामनाएं व्यक्त करता है।
