ब्रह्माकुमारीज़ में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर डॉक्टरों सहित 103 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
ब्रह्माकुमारीज़ में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर डॉक्टरों सहित 103 रक्तवीरों ने किया रक्तदान


बीकानेर ,22 अगस्त । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सार्दुल गंज स्थित संभागीय केंद्र में शनिवार को राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19 वीं पुण्यतिथि एवं ‘विश्व बंधुत्व दिवस’ के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चिकित्सकों सहित कुल 103 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।


‘रक्तदान करें-जीवन बचाएं’ ध्येय वाक्य के साथ अभियान


संभागीय केंद्र प्रभारी बी.के. कमल ने बताया कि समाज सेवा प्रभाग एवं ब्रह्माकुमारीज़ के संयुक्त तत्वावधान में “रक्तदान करें-जीवन बचाएं और विश्व बंधुत्व की भावना को जन-जन तक पहुँचाएं” के ध्येय वाक्य के साथ इस पाँच दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया गया।
शिविर का उद्घाटन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा, उपप्राचार्य एन. एल. महावर, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. कालूराम मेघवाल, वरिष्ठ सर्जन डॉ. आर.के. काजला, डॉ. पारुल प्रकाश, डॉ. प्रमिला खत्री, डॉ. जैस्मिन अग्रवाल, डॉ. वेद गोयल, संगीता सक्सेना, प्रो. सुनीता गोयल एवं राधेश्याम ने किया।
मानवीय सेवा के लिए दिया ईश्वरीय संदेश व प्रमाण पत्र
पीबीएम अस्पताल के ‘रक्त केंद्र’ (SMC) और ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र एवं ईश्वरीय संदेश प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने ब्रह्माकुमारीज़ के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में बी.के. हंसमुख भाई, बी.के. राधा और बी.के. रजनी सहित केंद्र से जुड़े अनेक भाई-बहनों की सक्रिय भूमिका रही।
