धनी नाथ गिरी मठ में पार्थिव शिवलिंगों का विशेष पूजन व रुद्राभिषेक व 1 लाख संकल्प पत्रों के साथ चातुर्मास अनुष्ठान का आगाज

धनी नाथ गिरी मठ में पार्थिव शिवलिंगों का विशेष पूजन व रुद्राभिषेक व 1 लाख संकल्प पत्रों के साथ चातुर्मास अनुष्ठान का आगाज
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 22 अगस्त । भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा, सनातन सेवा ग्रुप तथा श्री विप्र महासभा के तत्वावधान में आयोजित 44वें पूजन अनुष्ठान एवं चातुर्मास अनुष्ठान के तहत रविवार, 23 अगस्त 2026 को विशेष धार्मिक आयोजन होगा। कोटगेट स्थित श्री धनी नाथ गिरी मठ (पंच मंदिर) के प्रांगण में प्रातः 9:30 बजे से पार्थिव शिवलिंगों के विशेष पूजन और रुद्री पाठ के साथ दिव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कोलायत की पवित्र मिट्टी से निर्मित शिवलिंगों का होगा पूजन

pop ronak

यह अनुष्ठान महासभा के अध्यक्ष एवं श्री विप्र महासभा हरिद्वार के राष्ट्रीय संयोजक पंडित योगेंद्र कुमार दाधीच की अगुवाई तथा स्वामी श्री जगन्नाथ पुरी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। वेद शास्त्री पंडित प्रकाश शर्मा और शिव शंकर सेवग सहित अन्य आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया जाएगा। अनुष्ठान के लिए विशेष रूप से कोलायत से लाई गई पवित्र मिट्टी से पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया गया है।

सनातन एवं राष्ट्रीय सेवा हेतु 1 लाख संकल्प पत्रों का वितरण

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं, युवाओं एवं बच्चों को सनातन संस्कृति की रक्षा और राष्ट्रीय सेवा कार्यों में योगदान देने हेतु संकल्प व शपथ दिलाई जाएगी। पंडित दाधीच ने बताया कि प्रथम चरण के लिए 1 लाख संकल्प/शपथ पत्र तैयार किए गए हैं, जिन्हें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वितरित कर भरवाया जाएगा।

वर्षभर चलेंगे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम

इस अभियान के तहत बीकानेर शहर व जिले के 151 से अधिक प्रमुख मंदिरों के पुजारियों, क्षेत्रवार प्रभारियों एवं आयोजन समितियों की सहभागिता रहेगी। पूरे वर्ष सनातन पर्वों पर पूजन, रुद्राभिषेक, महाप्रसाद और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विशेष अवसरों पर अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूजन के पश्चात पूजित ‘पाटी-पोथी, कलम व मां सरस्वती’ का चित्र आशीर्वाद स्वरूप प्रदान किया जाएगा।