विप्र फाउंडेशन जोन 1-B की युवा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित; 2026-2028 के लिए सौंपी गईं जिम्मेदारियां
विप्र फाउंडेशन जोन 1-B की युवा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित; 2026-2028 के लिए सौंपी गईं जिम्मेदारियां


बीकानेर, 23 अगस्त । विप्र फाउंडेशन जोन 1-B की युवा प्रदेश कार्यकारिणी (वर्ष 2026-2028) की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। संगठन को मजबूती, गतिशीलता और विस्तार देने के उद्देश्य से घोषित यह कार्यकारिणी 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगी।


शीर्ष नेतृत्व के अनुमोदन से हुई नियुक्तियां


युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा ने जानकारी दी कि यह कार्यकारिणी जोन 1-B प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत एवं जोन प्रभारी मुकेश रामपुरा के आदेशानुसार तथा युवा प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्र की अनुशंसा पर गठित की गई है। इसे युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा एवं युवा प्रदेश संगठन महामंत्री भरत शर्मा के अनुमोदन के बाद जारी किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची:
उपाध्यक्ष: हेमेंद्र पारीक, कामकांत शर्मा, वेद प्रकाश तिवाड़ी, राजू पारीक क्रोनया, भगवती प्रसाद शर्मा एवं अक्षय गौतम।
सचिव: दीपक कौशिक, मनोज शर्मा, केशव महर्षि, श्याम शर्मा, पवन शर्मा, पीयूष भूषण शर्मा, अनुज शर्मा, अरुण कल्ला एवं भागीरथ तावनिया।
सह सचिव: आदित्य राजपुरोहित, सावन पाईवाल, मनोहर चोमाल, विकाश शर्मा एवं प्रदीप शर्मा।
प्रकोष्ठ व अन्य पद:
खेल प्रकोष्ठ संयोजक: भैरुरतन ओझा | सह संयोजक: यशवर्धन राजपुरोहित , प्रदेश प्रवक्ता: मदन मिश्र , मीडिया प्रभारी: पवन चोटिया | मीडिया सह प्रभारी: श्रीप्रकाश उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य: सुरेंद्र तिवाड़ी, सुशील जोशी एवं दिनेश शर्मा।
युवा शक्ति को जोड़ने पर बल
युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा और संगठन महामंत्री भरत शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। घोषणा के बाद जोन अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, महिला अध्यक्ष चंद्रकला आचार्य, मुख्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी और युवा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार व्यास सहित समस्त समाज ने कार्यकारिणी को बधाई दी।
