एमआरपी से अधिक दाम पर सामान बेचने वाले दो प्रतिष्ठानों पर 8 हजार रुपये का जुर्माना

बीकानेर के 22सरकारी समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 24 अगस्त । उपभोक्ता मामलों के विभाग के निर्देशानुसार बीकानेर जिले में विधिक माप विज्ञान अधिनियम-2009 एवं राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम-2011 के तहत एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) से अधिक दाम पर सामान बेचने वाले दुकानदारों व प्रतिष्ठानों के खिलाफ औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विधिक माप विज्ञान अधिकारी दीपक पूनिया के नेतृत्व में विभागीय जांच दल ने जिले के 6 प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इन प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित सुंदर रेस्टोरेंट एंड कैंटीन तथा रोडवेज बस स्टैंड स्थित दुकान नंबर 14 पर डिब्बा बंद वस्तुओं को निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक दर पर बेचते हुए पाया गया। इस अनियमितता पर विभागीय टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों पर कुल 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और उन्हें एमआरपी पर ही सामान बेचने के लिए पाबंद करते हुए सुधार नोटिस जारी किया।

जांच में सही पाए गए ये प्रतिष्ठान

दूसरी ओर, राठी पेट्रोल पंप के सामने स्थित राधे स्वीट्स तथा रोडवेज बस स्टैंड स्थित दुकान नंबर 1 पर जांच के दौरान सभी वस्तुएं सही एमआरपी दर पर बिकती पाई गईं।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी दीपक पूनिया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना, आमजन को एमआरपी पर खरीदारी के प्रति जागरूक करना तथा व्यापारियों को निर्धारित दर पर ही सामग्री बेचने के लिए पाबंद करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में भी यह जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

=============

नगरीय निकाय चुनाव – निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आरओ-एआरओ की बैठक लेकर चुनाव पूर्व तैयारियों की समीक्षा की

बीकानेर, 24 अगस्त। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने सोमवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सभी रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जैन ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्येक स्तर पर सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ करें तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करें।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू ने नामांकन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया से लेकर मॉक ड्रिल, ईवीएम की तैयारी, बैलेट की प्रूफ रीडिंग, सभी मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन, सेक्टर प्लान तैयार करने तथा पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्ट्रांग रूम एवं काउंटिंग रूम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

बैठक से पूर्व नगरीय निकाय चुनाव के लिए गठित सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री हेमेन्द्र नागर ने सभी आरओ एवं एआरओ को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं काउंटिंग रूम की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ले जाकर व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण भी करवाया। श्री नागर ने बताया कि काउंटिंग रूम में एक समय में केवल एक वार्ड की मतगणना की जाएगी, जिससे मतगणना प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे और पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के निरीक्षण के दौरान जिले के सभी आरओ एवं एआरओ उपस्थित रहे।

========

adv change on 24 oct 2026