नगर निगम चुनाव- 80 वार्डों के लिए दावेदारों में उत्साह, मंडल अध्यक्षों ने संभाग कार्यालय में आवेदन जमा कराना शुरू किया
नगर निगम चुनाव - 80 वार्डों के लिए दावेदारों में उत्साह


बीकानेर, 24 अगस्त । आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर जिला बीकानेर में संगठनात्मक गतिविधियां लगातार तेज हो गई हैं। पार्टी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत नगर निगम के 80 वार्डों से दावेदारी के लिए 850 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। दावेदारों द्वारा अपने आवेदन संबंधित मंडल अध्यक्षों को सौंपे जा रहे हैं, जिन्हें मंडल अध्यक्षों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत भाजपा संभाग कार्यालय में जमा कराया जा रहा है।


भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में नगर निगम चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां आगे बढ़ रही हैं। वहीं नगर निगम चुनाव प्रभारी ओम सारस्वत और महावीर सैनी के समन्वय में आवेदन प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है।


पार्टी द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडलों से प्राप्त आवेदनों को संभाग कार्यालय में जमा करा रहे हैं। संभाग कार्यालय में आवेदन प्राप्त होने के साथ ही वार्डवार आवेदनों का संकलन किया जा रहा है। 80 वार्डों के लिए इतनी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होना कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह और संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। इससे पार्टी के समक्ष प्रत्येक वार्ड में संभावित प्रत्याशियों का व्यापक आधार उपलब्ध हुआ है।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि भाजपा संगठन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर आगामी चरणों में पार्टी स्तर पर आवश्यक विचार-विमर्श एवं प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी संगठन पूरी गंभीरता और सुव्यवस्थित तरीके से अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री एड. कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पंवार, दीपक पारीक, सुमन कंवर शेखावत, गोपाल अग्रवाल, हरीश भोजक, दिनेश भटनागर, अंकित तंवर, पवन स्वामी तथा मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
