द पुष्करणाज फाउण्डेशन ने किया पौधारोपण, पचास वर्ष से अधिक वैवाहिक जीवन पूर्ण करने वाले दम्पतियों का किया सम्मान
द पुष्करणाज फाउण्डेशन ने किया पौधारोपण, पचास वर्ष से अधिक वैवाहिक जीवन पूर्ण करने वाले दम्पतियों का किया सम्मान


बीकानेर ,24 अगस्त । द पुष्करणाज फाउण्डेशन द्वारा पुष्करणा दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।


50 वर्ष से अधिक वैवाहिक जीवन वाले दंपत्तियों का अभिनंदन


कार्यक्रम संयोजक मोहित पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर उन दंपत्तियों का विशेष अभिनंदन किया गया, जिन्होंने अपने वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष या उससे अधिक सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। सम्मानित दंपत्तियों को शॉल, श्रीफल, माला, उपरणा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घ वैवाहिक जीवन, आपसी प्रेम, समर्पण और पारिवारिक संस्कारों के लिए उनका सम्मान किया गया।
इनमें प्रमुख रूप से श्रीमती दुर्गादेवी-श्री हुलास चंद व्यास, श्रीमती जमनादेवी रंगा-श्री कन्हैयालाल रंगा (कन्नू रंगा), श्रीमती कृष्णादेवी भादाणी-श्री मनोहर भादाणी तथा श्रीमती शांति देवी व्यास-श्री नंद किशोर व्यास का अभिनंदन किया गया।
पर्यावरण और सामाजिक एकता का संदेश
फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद राजेश रंगा ने कहा कि ऐसे दंपत्ति समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनका अनुभव नई पीढ़ी को रिश्तों तथा संस्कारों का महत्व सिखाता है। वहीं, हरिनारायण आचार्य और कृष्णचंद पुरोहित ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक एकजुटता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया और उपस्थित जन समुदाय का आभार जताया।
इस दौरान विमल किशोर व्यास, मदनमोहन ओझा, नागूभा पुरोहित, महेंद्र आचार्य, गौरी शंकर व्यास, रोहित पुरोहित, राकेश किराडू, श्यामसुंदर किराडू, मरूधर बोहरा और नंद किशोर रंगा सहित फाउंडेशन के अनेक सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
