तेरापंथ के युवाचार्यश्री महावीर कुमार जी की गंगाशहर क्षेत्र की तरफ होगी यात्रा ?

गंगाशहर तेरापंथी सभा ने आचार्य महाश्रमण से की युवाचार्य महावीर कुमार जी की यात्रा करवाने की अर्ज
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • गंगाशहर तेरापंथी सभा ने आचार्य महाश्रमण से की युवाचार्य महावीर कुमार जी की यात्रा करवाने की अर्ज

बीकानेर (26 अगस्त)। गंगाशहर, बीकानेर, नाल एवं उदासर के तेरापंथी समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन कर युवाचार्य श्री महावीर कुमार जी को ‘गंगाशहर बीकानेर चोखले’ की यात्रा पर भेजने का भावभरा निवेदन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर में युवाचार्य श्री की यात्रा समसामयिक: जैन लूणकरण छाजेड़

pop ronak

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, गंगाशहर के पूर्व अध्यक्ष एवं तेरापंथी महासभा के संरक्षक वरिष्ठ कार्यकर्ता जैन लूणकरण छाजेड़ ने आचार्य प्रवर के समक्ष विचार रखते हुए कहा कि गंगाशहर 1300 से अधिक खुले घरों वाला एक विशाल क्षेत्र है, इसकी सार संभल करना अति आवश्यक है । आप का चातुर्मास गंगाशहर में हो तो सोने में सुहागा है। अभी वर्तमान में इस क्षेत्र में आपका आना नहीं हुआ है।

उन्होंने निवेदन किया कि आपके युवाचार्य बनने के पश्चात आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी ने आपश्री को श्रीगंगानगर क्षेत्र की सार-संभाल के लिए यात्रा करवाई थी। वर्तमान परिस्थितियों में युवाचार्य श्री महावीर कुमार जी को गंगाशहर क्षेत्र में पधारना अत्यंत समसामयिक है। उन्होंने चातुर्मास के पश्चात अनुकूलता अनुसार युवाचार्य श्री को गंगाशहर भिजवाने की प्रार्थना की। छाजेड़ ने कहा कि अगर हमारी मांग सही नहीं है तो हम क्षमायाचना करते हैं इस पर आचार्य श्री महाश्रमण जी ने कहा कि नहीं आपकी मांग गलत नहीं है , हमें कुछ चिंतन करना है।

सभा लेगी संपूर्ण यात्रा का दायित्व: नवरतन बोथरा

गंगाशहर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष नवरतन बोथरा ने आचार्य श्री को आश्वस्त किया कि युवाचार्य प्रवर की संपूर्ण यात्रा का दायित्व सभा वहन करने को तत्पर है। उन्होंने तेरापंथ भवन में विराजित बुजुर्ग एवं सेवाप्राप्त साध्वियों द्वारा प्रेषित पत्र भी आचार्य श्री के चरणों में समर्पित किया।

पूर्व अध्यक्ष अमरचंद सोनी ने गंगाशहर को तीर्थ स्थल बताते हुए कहा कि आचार्य श्री तुलसी की इस निर्वाण भूमि से ऊर्जा ग्रहण करने हेतु युवाचार्य श्री का पधारना समाज के लिए सौभाग्य का विषय होगा। वहीं, सभा के मंत्री जतन लाल संचेती ने कहा कि गंगाशहर स्थित साध्वी सेवा केंद्र के सभी चारित्र आत्माएं पूज्य प्रवर के दर्शनों हेतु उत्सुक हैं।

विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने भी की मांग

इस अवसर पर तेरापंथी सभा गंगाशहर के उपाध्यक्ष डाल चन्द भूरा , नाल से देवेंद्र गुलगुलिया, बीकानेर से इन्दर चंद सेठिया तथा उदासर से सुरेंद्र चोपड़ा, गंगाशहर से शांतिलाल पुगलिया ,जयचंद लाल भूरा , प्रकाश भंसाली , हनुमान सेठिया , मनोहर नाहटा , मदनलाल बोथरा , मनोज -मोती ललवानी ,श्रीमती किरणदेवी सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी आचार्य श्री से बीकानेर चोखले की यात्रा की पुरजोर मांग रखी। इससे पूर्व सभी श्रावकों ने युवाचार्य श्री महावीर कुमार जी के दर्शन-वंदन का लाभ लिया।

युवाचार्य श्री महावीर कुमार जी के दर्शन सेवा का लाभ लिया

इससे पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने युवाचार्य श्री महावीर कुमार जी के दर्शन सेवा का लाभ लिया। श्रावकों को प्रेरित करते हुए युवाचार्य श्री ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ में गुरु आज्ञा ही सर्वोपरि है और गुरुदेव की आज्ञा के अनुसार ही समस्त कार्य संपादित होते हैं। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक धर्म-आराधना में लीन रहने का संदेश दिया एवं बताया कि तेरापंथ में गुरु आज्ञा सर्वोपरि है। ” जो गुरू ने कहा वो हर कार्य होगा” ।