विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027


- युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष नवाचार प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर; माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण शुरू
चूरू ,11 सितम्बर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘माय भारत’ पोर्टल पर ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय आयोजन के तहत देश को 10 अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जिसमें राजस्थान को ‘गोल्डन वेस्ट रीजन’ में शामिल किया गया है। इस रीजन की मुख्य थीम ‘मैन्युफैक्चरिंग, एंटरप्रेन्योरशिप एवं ग्रीन ग्रोथ’ रखी गई है।


पारदर्शी 5 चरणों में चयन और 6 प्रमुख ट्रैक्स
चयन प्रक्रिया: युवाओं का चयन माय भारत पोर्टल (mybharat.gov.in) के माध्यम से पूर्णतः निःशुल्क और पारदर्शी 5 चरणों में किया जाएगा।


प्रमुख ट्रैक्स: इस कार्यक्रम के तहत 6 मुख्य ट्रैक्स निर्धारित किए गए हैं—
विकसित भारत चैलेंज, सांस्कृतिक ट्रैक, डिज़ाइन फॉर भारत, हैकाथॉन, यंग एंटरप्रेन्योर्स, युवा संसद
राष्ट्रीय मंच: इन ट्रैक्स के जरिए चयनित युवाओं को देश व अपने जिले के सर्वांगीण विकास हेतु अपने नवाचारों व विचारों को सीधे प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष प्रस्तुत करने का ऐतिहासिक अवसर प्राप्त होगा।
15 से 29 वर्ष के युवाओं से सहभागिता की अपील
माय भारत चूरू की जिला युवा अधिकारी स्नेहलता ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 से 29 वर्ष के युवाओं को ‘विकसित भारत @2047’ के विजन से जोड़ने तथा उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने चूरू जिले के सभी सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों एवं युवा वर्ग से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और पंजीकरण कराने का आह्वान किया है।
