वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंचकुण्डीय महायज्ञ में दी आहुतियां, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंचकुण्डीय महायज्ञ में दी आहुतियां, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर ,13 सितम्बर । दाऊजी रोड स्थित सिद्धपीठ श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर रविवार को विधि-विधान से पंचकुण्डीय महायज्ञ संपन्न हुआ। विश्व कल्याण और राज्य में सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना के साथ आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरा मंदिर परिसर वैदिक ऋचाओं की पावन गूंज से सराबोर हो उठा।

pop ronak

21 वेदपाठी ब्राह्मणों ने 1008 मंत्रों से दिलाई आहुतियां
वैदिक मंत्रोच्चारण से आहुतियां: आयोजन से जुड़े हर्षित बिस्सा ने बताया कि प्रातः 8 बजे से प्रारंभ हुए पंचकुण्डीय महायज्ञ में पंडित राजेंद्र किराडू के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा 1008 मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुंड में आहुतियां दिलवाई गईं।

प्रधान यजमान: महायज्ञ में यजमान अविनाश चंद्र व्यास, हरिओम पुरोहित, नंदन जोशी, भवानी पारीक एवं मयंक शर्मा ने सपत्नीक बैठकर विश्व शांति की आहुतियां समर्पित कीं।

गणेश चतुर्थी (14 सितंबर) पर होंगे ये भव्य आयोजन
प्रातः 4 बजे महाअभिषेक: गणेश चतुर्थी पर सोमवार तड़के 4 बजे भगवान गजानन का दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत और केसर से भव्य अभिषेक किया जाएगा। यह अभिषेक पं. विजय श्रीमाली, सुनील व्यास और जितेंद्र श्रीमाली के मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न होगा।

2101 किग्रा मोदक व 1151 किग्रा फल का महाभोग

विशेष श्रृंगार व आरती के पश्चात दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव महाआरती होगी। इस अवसर पर गणपति को 2101 किलोग्राम मोदक के प्रसाद तथा 1151 किलोग्राम ताजे फलों का महाभोग अर्पित किया जाएगा।

रोशनी से सजा मंदिर, रात्रि जागरण आज: मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों व सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया है। सायंकाल विशाल जागरण का आयोजन होगा, जिसमें राजेंद्र व्यास, अशोक बांठिया, मनोज बिस्सा, सोमदत्त पुरोहित, रामसा व्यास और कैलाश पारीक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में गोपाल रंगा, किशन व्यास, दीपक पारीक, राजेश स्वामी, नितेश बिन्नाणी, जुगल, नरेश आचार्य और अंकित सोलंकी सहित भक्त मंडल के अनेक कार्यकर्ता लगे हुए हैं।