लगातार 67वें वर्ष श्रद्धा व उत्साह से निकाली सचेतन झांकी

लगातार 67वें वर्ष श्रद्धा व उत्साह से निकाली सचेतन झांकी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • जोत व जागरण कर मनाया बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव

बीकानेर ,13 सितम्बर । लोक देवता बाबा रामदेवजी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के सिटी कोतवाली के पीछे स्थित भार्गव मोहल्ले से बाबा की भव्य सचेतन झांकी निकाली गई तथा भव्य जागरण का आयोजन किया गया। बाबा रामदेव झांकी व जागरण समिति के तत्वावधान में विगत 67 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को श्रद्धालुओं और मोहल्लेवासियों ने अत्यंत श्रद्धा व उल्लास के साथ निभाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्राचीन मंदिर में अभिषेक, पूजन और बालभक्तों का डांडियाअभिषेक एवं महाप्रसादी

pop ronak

समिति के सचिव गणेश खत्री ने बताया कि भार्गव मोहल्ला स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर में रविवार को बाबा की प्रतिमा का विशेष अभिषेक, पूजन, अखंड जोत और महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

सचेतन झांकी का आकर्षण: सचेतन झांकी के दौरान बालभक्तों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। भक्तों ने गणेशजी, हनुमानजी, बाबा रामदेवजी, श्री कृष्ण और राक्षसों का रूप धारण कर आकर्षक और जीवंत स्वरूप में झांकी निकाली।

परंपरागत मार्गों से गुजरी शोभायात्रा और भजनों की बयार

झांकी का मार्ग: समिति के उपाध्यक्ष गणेश भार्गव के अनुसार, यह भव्य झांकी भार्गव मोहल्ले से रवाना होकर ठठेरा बाजार, मोहता चौक, दाऊजी रोड, केईएम रोड, चौतीना कुआं, डागा बिल्डिंग, कमला कॉलोनी, चौखूंटी पुल, पारीक चौक, सोनगिरि कुआ, दाऊजी रोड और कुम्हारों का मोहल्ला होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची।

भजन जागरण की संगीतमय प्रस्तुतियां: मंत्री मनोज भार्गव व सांवरलाल भार्गव ने बताया कि रात्रि में विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में प्रसिद्ध कलाकार सांवरलाल रंगा, गुलाम हुसैन और अनुराधा योगी सहित अनेक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की सुरीली प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।आयोजन से जुड़े महेंद्र भार्गव ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों और मोहल्लेवासियों के सहयोग से 67 वर्षों से यह धार्मिक परंपरा अनवरत रूप से सफलता पूर्वक आयोजित की जा रही है।