हिंदी दिवस पर श्री जैन पीजी महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
हिंदी दिवस पर श्री जैन पीजी महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित


बीकानेर,14 सितम्बर । श्री जैन पीजी महाविद्यालय में हिंदी विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिंदी भाषा के महत्व, राष्ट्र की एकता तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार से संबंधित आकर्षक पोस्टर तैयार कर प्रस्तुत किए।


हिंदी हमारी संस्कृति और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम


वक्ताप्राचार्य का वक्तव्य: इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा आयोजन की सराहना की।
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महत्व: हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ हिंदी के प्रति रुचि विकसित होती है।
सांस्कृतिक विरासत: एनएसएस प्रभारी डॉ. भारती सांखला एवं श्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भावनात्मक एकता की भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति सम्मान रखते हुए इसके अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
