पार्श्वनाथ बगीची में भगवान आदिनाथ की पंचकल्याणक पूजा व क्षमापना

पार्श्वनाथ बगीची में भगवान आदिनाथ की पंचकल्याणक पूजा व क्षमापना
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • आसानियों के चौक में अंगी रचना करने वाले युवाओं का बहुमान

बीकानेर ,17 सितम्बर । श्री पार्श्वचन्द्रसूरि गच्छ जैन संघ के तत्वावधान में आसानियों के चौक स्थित रामपुरियों के बड़े उपासरे की साध्वी पदम प्रभा व वयोवृद्ध साध्वी सुव्रता श्रीजी के पावन सानिध्य में गंगाशहर मार्ग स्थित आदिनाथ भवन परिसर के जिनालय में भक्ति संगीत के साथ भगवान आदिनाथ एवं शांतिनाथ की पंचकल्याणक पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भक्ति संगीत के साथ पंचकल्याणक पूजन व आकर्षक श्रृंगारपांच कल्याणकों का स्मरण

pop ronak

संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र रामपुरिया ने बताया कि पूजन के दौरान श्री पार्श्वचंद्र महिला मंडल, वीरेन्द्र बांठिया एवं श्रद्धालुओं ने तीर्थंकर परमात्मा के पांचों महाकल्याणकों—गर्भ, जन्म, दीक्षा, केवलज्ञान और मोक्ष का स्मरण व वंदन करते हुए संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

विशेष आंगी रचना
भगवान आदिनाथ, भगवान शांतिनाथ, दादा गुरु पार्श्वचंद्र सूरी एवं भैरव जी की प्रतिमाओं का अत्यंत आकर्षक श्रृंगार व आंगी पूजन किया गया।

क्षमापना एवं युवा श्रावकों का अभिनंदन

संघ के मंत्री प्रताप रामपुरिया ने जानकारी दी कि पंचकल्याणक पूजा के उपरांत उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने परस्पर एक-दूसरे के समक्ष हाथ जोड़कर जाने-अनजाने में हुई भूलों व गलतियों के लिए क्षमा याचना (खमत-खामणा) की।इस अवसर पर पर्युषण महापर्व के दौरान आसानियों के चौक स्थित भगवान महावीर स्वामी जिनालय में प्रतिदिन दर्शनीय व कलात्मक आंगी रचना करने वाले समर्पित युवा श्रावकों का श्री पार्श्वचन्द्र गच्छ संघ की ओर से बहुमान व अभिनंदन किया गया।