बीकानेर के सरकारी समाचार

bikaner govt news बीकानेर के सरकारी समाचार
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर
  • सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के तहत सजाई रंगोलियां

बीकानेर, 24 सितंबर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ अभियान के तहत स्थानीय निकाय, देवस्थान एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों पर विभिन्न योजनाओं एवं विकसित भारत की थीम पर रंगोलियां सजाई गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस कार्यक्रम के तहत लक्ष्मी नाथ जी मंदिर, रसिक शिरोमणि मंदिर, करणी माता देशनोक, रवींद्र रंगमंच, वेटरनरी कॉलेज, शिखर बंद महादेव के पास सेल्फी प्वाइंट, खाटू श्याम मंदिर, कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर रंगोलिया बनाई गई। इन रंगोलियों को सजाने में ज्योति स्वामी एवं उनकी टीम तथा श्याम संकीर्तन प्रन्यास के बृजमोहन जिंदल का विशेष योगदान रहा।

pop ronak

रंगोलियों में राजस्थान सरकार की योजनाएं यथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, विकसित भारत, डिजिटल इंडिया, स्वदेश दर्शन, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, मेक इन इंडिया और राष्ट्रीय प्रतीक को दर्शाया गया।
=====

  • 25 से 27 सितंबर तक आयोजित होगा ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर होंगी विभिन्न गतिविधियां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनियों का होगा सम्मान

बीकानेर, 24 सितंबर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत जिले में 25 से 27 सितंबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर निर्धारित दिवस में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक डॉ. नरेंद्र शेखावत ने बताया कि ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत मानदेय कार्मिकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को मजबूत करने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, राजस्व एवं कृषि सहित विभिन्न विभागों के कार्मिकों, विद्यालयों के शिक्षक एवं विद्यार्थियों, राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, पोषण सखियों तथा अधिकाधिक समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

डॉ. शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगोली, चित्रकला, कहानी एवं कविता पाठन, लाभार्थियों से संवाद तथा उनके अनुभव साझा करने जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी तथा पात्र नवीन लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया जाएगा।
===========

दादिया में शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम में जाने वाले वाहनों के लिए डीजल का स्टॉक आरक्षित

बीकानेर, 24 सितंबर। मुख्यमंत्री के 25 सितंबर को दादिया, जयपुर में आयोजित सभा एवं समारोह में भाग लेने वाले आमजन एवं लाभार्थियों को लाने-ले जाने के लिए नियोजित वाहनों हेतु जिला प्रशासन द्वारा डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

जिला रसद कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने जिले के समस्त पेट्रोल एवं डीजल विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि 24 से 26 सितंबर 2026 तक प्रत्येक पेट्रोल पंप पर 1,000 लीटर डीजल का स्टॉक आरक्षित रखा जाए। इस आरक्षित स्टॉक में डेड स्टॉक शामिल नहीं होगा।

आयोजन में नियोजित वाहनों को जिला रसद अधिकारी द्वारा जारी फ्यूल कूपन के आधार पर ईंधन उपलब्ध करवाया जाएगा। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित फर्म की होगी।
====
जिले में सरकारी एवं निजी अस्पतालों के लिए खाद्य विभाग का विशेष अभियान

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्तालय के निर्देशानुसार 24 से 30 सितंबर तक प्रदेश में सरकारी एवं निजी अस्पतालों तथा उनके आसपास संचालित समस्त कैंटीन, कैफेटेरिया, भोजनालय रेस्टोरेन्ट का सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण का अभियान चलाया जा रहा है।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय पीबीएम अस्पताल में भर्ती मरीजों हेतु पीबीएम प्रशासन हेतु संचालित किचन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किचन का फूड लाईसेंस नहीं लिया हुआ था। किचन के स्टोर में दालों के 8 कट्टों लगभग 240 किलो, 4 मूंगफली के तेल के पीपे लगभग 60 किलोग्राम, 50 किलो दलिया पर निर्माण तिथि तथा एक्सपायर तिथि अंकित नहीं थी जिसे मौके पर ही पुनः वेंडर को भिजवा दिया गया। मसाले एवं अन्य सामग्री को प्लास्टिक के पुराने गंदे डिब्बों में डालकर काम में लिया जा रहा था।

इसी प्रकार पीबीएम परिसर के अंदर, मर्दाना अस्पताल के सामने टेंडर द्वारा संचालित कैंटीन मैसर्स रामावत स्टैण्डर्ड मार्ट पर बिना खाद्य अनुज्ञा पत्र के संचालित की जा रही थी। आम जन को न्यूज पेपर पर खुले में रखी खाद्य सामग्री जैसे कचौरी, समोसे आदि परोसे जा रहे थे जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

साथ ही संस्थान पर फूड हैंडलर्स का मेडिकल, पेस्ट कंट्रोल, पानी की जांच रिर्पोट नहीं पाई गई। साथ ही इस कैंटीन के ज्यूस कॉर्नर में सडे हुए लगभग 25 किलोग्राम पपीते, केले, अनार कटे हुए एवं साबुत, कोल्डड्रिंक, ब्रेड, भुजिया आदि को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। साफ सफाई संतोषजनक नहीं थी।

दोनों ही फर्मां को एफएसएस एक्ट की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस दिया जा रहा है। इस कार्यवाही के दौरान कुल 4 नमूने लिये गये जिन्हें जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जायेगा। कैंटीन संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, खाद्य भंडारण, खाद्य संचालकों की व्यक्तिगत स्वच्छता, परिसर की साफ सफाई, पेयजल की गुणवत्ता, कच्चे एवं पके खाद्य पदार्थां के रख रखाव की सख्त अनुपालना करने के निर्देश दिए गए।

यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री श्रवण कुमार वर्मा, श्री भानू प्रताप सिंह गहलोत, श्री सुरेंद्र कुमार तथा श्री राकेश गोदारा द्वारा की गई।
====
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोदारा शुक्रवार को करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

बीकानेर, 24 सितंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शुक्रवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

श्री गोदारा प्रातः 11 बजे मोरखपुरा में मोरखमपुरा से राष्ट्रीय राजमार्ग तक 5 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस कार्य पर 1 करोड़ 30 लाख रुपये व्यय होंगे। दोपहर 12 बजे महाजन में विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय एवं चारदीवारी का लोकार्पण करेंगे। इस कार्य की लागत 1 करोड़ 15 लाख रुपये है।

गोदारा दोपहर 2 बजे मिठड़िया में 33/11 केवी जीएसएस का शिलान्यास करेंगे। सायं 4 बजे लालेरा में 55 लाख रुपए की लागत से तैयार उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। सायं 5 बजे खानीसर में खानीसर से चकजोड़ तक 3.5 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इस कार्य पर 68 लाख 43 हजार रुपये व्यय हुए हैं।

इसके पश्चात श्री गोदारा सायं 5:30 बजे चकजोड़ में चकजोड़ से खानीसर तक 3.5 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसकी लागत भी 68 लाख 43 हजार रुपये है।

गोदारा सायं 6 बजे फूलजी में लाइब्रेरी निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस कार्य की लागत 25 लाख रुपये व्यय होंगे।
====
बैठक में लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम के प्रावधानों की दी जानकारी

बीकानेर, 24 सितंबर। कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के अंतर्गत गठित आंतरिक समिति की बैठक गुरुवार को नारी निकेतन अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई।

बैठक में समिति की पीठासीन अधिकारी डॉ. शारदा देवी, बाहरी सदस्य श्रीमती किरण सिंह तंवर, सदस्य सुशीला देवी और नीलम तथा सदस्य सचिव जीतू बारूपाल उपस्थित रहे। पीठासीन अधिकारी डॉ. शारदा देवी ने अधिनियम के प्रावधानों एवं समिति की कार्यप्रणाली के कि जानकारी दी।

बैठक में बताया गया कि समिति के समक्ष लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित किसी प्रकार का परिवाद प्राप्त नहीं हुआ है। बैठक के पश्चात समिति की बाहरी सदस्य श्रीमती किरण सिंह तंवर द्वारा नारी निकेतन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था में व्यवस्थाएं, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। आवासियों के साथ संवाद किया गया।
===

  • विकसित भारत : जन सेवा अभियान
  • सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित
  • लोकहितकारी योजनाओं एवं राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित रंगोलियों से सजे प्रमुख पर्यटन एवं सार्वजनिक स्थल

बीकानेर, 24 सितंबर। विकसित-भारत जन सेवा अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित हो रही विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला में गुरुवार को पर्यटन विभाग द्वारा ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ अभियान के अंतर्गत शहर एवं आसपास के प्रमुख सार्वजनिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों पर विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं तथा राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित आकर्षक रंगोलियों का निर्माण एवं प्रदर्शन करवाया गया।

अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट, रविंद्र रंगमंच, वेटरिनरी विश्वविद्यालय, लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, रसिक बिहारी मंदिर, देशनोक मंदिर तथा सूरसागर स्थित शिखरबंद महादेव मंदिर के सेल्फी प्वाइंट सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों पर रंगोलियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों एवं राष्ट्रभावना से जुड़े संदेशों को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया।

रंगोलियों के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करने के साथ राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रप्रेम एवं नागरिक सहभागिता का संदेश दिया गया। पर्यटन एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों पर रंगोलियों के प्रदर्शन से इन स्थानों की सुंदरता में भी आकर्षक वृद्धि हुई।

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ज्योति स्वामी, दिनेश नाथ, नवल किशोर आदि कलाकारों ने विभिन्न स्थानों पर रंगोलियां तैयार कर योजनाओं एवं राष्ट्रीय प्रतीकों को रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से जीवंत रूप दिया। पारंपरिक रंगोली कला को समसामयिक जनजागरूकता के विषयों से जोड़कर प्रस्तुत किया गया, जिससे आमजन को संदेश सहज एवं आकर्षक तरीके से प्राप्त हुआ।

अभियान के दौरान कलेक्ट्रेट एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर अधिकारियों एवं आमजन द्वारा रंगोलियों का अवलोकन किया गया। रंगोलियों में प्रदर्शित विषयों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्र के प्रति नागरिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में पर्यटन विभाग की टीम की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के उप निदेशक कृष्ण कुमार, सहायक निदेशक महेश कुमार व्यास, पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, सहायक पर्यटन अधिकारी नेहा शेखावत, सहायक प्रशासनिक अधिकारी योगेश राय, संदीप टेलर तथा देवस्थान विभाग से सोनिया रंगा सहित अन्य कार्मिकों ने आयोजन में सहयोग एवं समन्वय किया।

लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, रसिक बिहारी मंदिर एवं देशनोक मंदिर जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों पर रंगोलियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभावना को जोड़ा गया। वहीं रविंद्र रंगमंच एवं वेटरिनरी विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख संस्थागत स्थलों तथा सूरसागर स्थित शिखरबंद महादेव मंदिर के सेल्फी प्वाइंट पर बनाई गई रंगोलियों ने आमजन एवं आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।

पर्यटन विभाग की इस पहल ने लोक कला, पर्यटन, संस्कृति, जनजागरूकता और राष्ट्रभावना को एक साथ जोड़ने का कार्य किया। सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थलों पर रंगोलियों के माध्यम से महत्वपूर्ण योजनाओं एवं राष्ट्रीय प्रतीकों को प्रस्तुत करने से न केवल इन स्थलों की दृश्य सुंदरता बढ़ी, बल्कि आमजन तक जनहितकारी संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी तैयार हुआ।

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारतीय लोक कला एवं संस्कृति को जनजागरूकता से जोड़कर विकसित भारत के संकल्प, जनभागीदारी और राष्ट्रभावना को और अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया जा सकता है।

=============

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत
बीकानेर , 24 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नाल एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, जिला कलेक्टर निशांत जैन, जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल, श्रीमती सुमन छाजेड़, दीपक पारीक, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह शेखावत दिलीप सिंह राजपुरोहित, सत्यप्रकाश आचार्य, श्याम सिंह हाडला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
=======
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 25 सितंबर को

बीकानेर, 24 सितंबर। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन करेंगे।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री धर्मेन्द्र कुमावत ने समिति के सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। बैठक में जल एवं स्वच्छता मिशन से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा तथा आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
=======
सेवा संकल्प अभियान के तहत नोखा में सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सेवा यात्रियों से किया संवाद, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर से दिया संबोधन, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रहे उपस्थित

बीकानेर, 24 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क गतिविधियों की कड़ी में गुरुवार को नोखा के बाबा छोटूनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में ‘सेवा संवाद कार्यक्रम’ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सेवा यात्रियों के साथ संवाद कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से प्रसारित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर से संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ में शामिल सेवा यात्रियों से संवाद किया।

सेवा को संकल्प के रूप में जन-जन तक पहुंचा रही यात्रा : डॉ बैरवा

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यह सेवा यात्रा केवल बाइक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा को संकल्प के रूप में जन-जन तक पहुंचाने वाली यात्रा है। यह यात्रा सेवा भाव के माध्यम से लोगों के दिलों को जोड़ने तथा जन-जन तक सेवा का संदेश पहुंचाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र भक्ति और गरीब कल्याण से जुड़ा रहा है। राजस्थान की धरती शौर्य और संकल्प की धरती है। राज्य सरकार का ध्येय विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहे हैं। गरीब एवं वंचित वर्ग के उत्थान, युवाओं को नए अवसर प्रदान करने, महिलाओं के सशक्तीकरण तथा किसानों, पशुपालकों और श्रमिकों के कल्याण के लिए किए गए प्रयासों से समाज के विभिन्न वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य हुआ है।

सेवा भाव को जीवन का संकल्प बनाने की प्रेरणा लें : श्री बिहारीलाल बिश्नोई

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पिछले 25 वर्षों से सेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके सार्वजनिक जीवन से हम सभी को सेवा भाव, राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन जनसेवा के क्षेत्र में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया पौधारोपण,शहीद प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर 25 पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के विकास का संकल्प लिया गया।इसके साथ ही विद्यालय परिसर में स्थापित शहीद श्री जगदीश बिश्नोई की प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार, श्री श्याम पंचारिया, श्री गंगाराम पारीक, श्री भावेश सहित श्री कैलाश बिश्नोई, श्री आसकरण भट्टड़, श्री मनोज कुलरिया, श्री श्रवण ज्याणी, श्री निर्मल भूरा, श्री सुनील पूनिया, श्रीमती यशोदा, श्रीमती शारदा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प यात्रा 17 सितंबर से प्रारंभ हुई है, जिसके तहत वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्रियों के विभिन्न समूह सेवा, जनसंवाद एवं जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं।

देशनोक में करणी माता मंदिर में धोक लगाकर की प्रदेश की खुशहाली की कामना

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने देशनोक स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में धोक लगाकर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। उन्होंने मां करणी से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के साथ राजस्थान के निरंतर विकास की प्रार्थना की।
======
आंतरिक सुरक्षा समिति की बैठक 28 सितंबर को

बीकानेर, 24 सितंबर। जिला कलक्टर और जिला मजिस्ट्रेट श्री निशान्त जैन की अध्यक्षता में आंतरिक सुरक्षा समिति की बैठक 28 सितम्बर को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी मजिस्ट्रेट एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रीना ने दी।
==========

सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से संवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के

नाम अभियान जैसे सामाजिक सरोकारों को बढ़ाया

उनके नेतृत्व में राजस्थान में विकास के नए आयाम हो रहे स्थापित

किसानों का कल्याण, महिलाओं को आजीविका तथा युवाओं को रोजगार सुनिश्चित कर रही राज्य सरकार – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

बीकानेर/जयपुर, 24 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गत 25 वर्षों से एक-एक क्षण सेवा के लिए समर्पित रहा है। सेवा के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वडनगर से वाराणसी तक की सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

मुख्यमंत्री गुरूवार को बीकानेर में सेवा संवाद कार्यक्रम-सेवा संकल्प यात्रा अभियान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री ने सामाजिक सरोकार के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों ने समाज और देश को नई दिशा दी है। राजस्थान भी उनके एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर हरियालो राजस्थान अभियान चला रहा है, जिसके अंतर्गत 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसमें से अब तक 28 करोड़ पौधे लगा चुके हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर गरीब कल्याण की योजनाओं में आया बड़ा बदलाव, दुनियाभर के देशों की नजर भारत पर
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का दुनियाभर में गौरव बढ़ा है। 2014 से पहले हमारा देश आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से प्रभावित था। लाखों-करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार होता था और सीमाएं असुरक्षित थीं। लेकिन जब से प्रधानमंत्री ने देश की कमान संभाली स्थितियां पूरी तरह से बदल गई। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर गरीब कल्याण की योजनाओं में बड़ा बदलाव आया है। 2014 में हमारे देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी। लेकिन आज देश विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज दुनियाभर के छोटे से लेकर बड़े देशों की नजर भारत पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम की भावना से काम हो रहा है। देश की दशकों से अटकी 10 अंतर-राज्यीय परियोजनाओं का उन्होंने समाधान किया है। इनमें राजस्थान की पानी की आवश्यकता की पूर्ति के लिए चार परियोजनाएं-रामजल सेतु, यमुना जल समझौता, नर्मदा समझौता और किशाऊ बहुद्देश्यीय बांध परियोजना शामिल हैं। इनमें 1 लाख करोड़ रुपये लागत की रामजल सेतु लिंक परियोजना में लगभग 41 हजार करोड़ रुपये के कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, 35 हजार करोड़ रुपये की यमुना जल परियोजना को धरातल पर तेजी से उतारा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चार जातियों-युवा, महिला, किसान और मजदूर का सशक्तिकरण किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। हमारा प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है और आज राजस्थान अन्य राज्यों को बिजली दे रहा है। वहीं, राज्य सरकार किसानों का कल्याण, महिलाओं को आजीविका तथा युवाओं को रोजगार सुनिश्चित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विमुक्त, घुमंतू तथा अर्द्ध घुमंतू परिवारों को पट्टे देकर उनको स्थाई रूप से बसाने का काम किया जा रहा है। निस्वार्थ सेवा, अनुशासन, करुणा, सामाजिक जिम्मेदारी, यह हमें जनमानस से जोड़ती हैं। हम सभी को जनता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने बीकानेर में वेटरनरी कॉलेज में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रही बाइक रैली के राइडर्स के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हुए संवाद को वीसी के माध्यम से देखा। मुख्यमंत्री ने बाइक राइडर्स से संवाद कर उनके अनुभव जाने। इस दौरान उन्होंने कलश यात्रा और वडनगर से वाराणसी जा रहे बाइक रैली को रवाना किया। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायकगण सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
—–

पीएम-अजय योजना में अनुसूचित जाति के 328 आशार्थियों को मिलेगा स्वरोजगार ऋण

बीकानेर, 24 सितंबर। राजस्थान अनुसूचित जाति, जन जाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के अनुसूचित जाति के पात्र 328 लाभार्थियों को बैंकों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

राजस्थान अनुसूचित जाति, जन जाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक एल.डी. पंवार ने बताया कि आवेदक राजस्थान का मूल निवासी एवं अनुसूचित जाति का सदस्य होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए। वार्षिक आय की कोई सीमा नहीं है, परंतु 2.50 लाख रुपए तक वार्षिक आय वाले पात्र को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र तीर्थ स्तम्भ के पास स्थित टी.टी. कॉलेज के पीछे अनुजा निगम कार्यालय तथा ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन के साथ जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन आधार कार्ड, शपथ-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक पास बुक एवं शैक्षणिक योग्यता की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न करना आवश्यक है।
इस योजना के तहत किराणा स्टोर, ई-रिक्शा, ब्यूटी पार्लर, रेडिमेट गारमेंट, सिलाई, कढ़ाई, डेयरी उद्योग, लघु व्यवसाय, गाय-बकरी पालन, मसाला व्यवसाय, फोटोग्राफी, स्टेशनरी, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मोबाईल, फ्रिज, टीवी मरम्मत सहित विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों के लिए ऋण दिया जाएगा।

अनुदान की राशि लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 50 हजार रुपए, इन दोनों में से जो भी कम हो, उतना अनुदान दिया जाएगी।
=====
जिला स्तरीय कमेटी की बैठक 28 को

बीकानेर, 24 सितंबर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक 28 सितंबर को सायं 5:30 बजे जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनोज कुमार गहलोत ने यह जानकारी दी।
====
डॉ. जितेन्द्र सिंह भाटी को राज्य स्तरीय धन्वंतरि पुरस्कार-2026 से किया सम्मानित

बीकानेर, 24 सितम्बर। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार 23 सितंबरको जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में राज्य स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया।समारोह में आयुर्वेद विभाग, बीकानेर के कार्यालय अतिरिक्त निदेशक में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. जितेन्द्र सिंह भाटी को उनके उत्कृष्ट कार्य, विभागीय सेवाओं एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘ऑफिसर ग्रेड’ श्रेणी में राज्य स्तरीय धन्वंतरि पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया।

आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ राधेश्याम ने बताया कि इस अवसर पर आयुष विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री सुबीर कुमार, शासन उप सचिव श्री गोपाल परिहार, निदेशक डॉ. आनन्द कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) सुश्री ज्योति ककवानी, आयुर्वेद मनीषी श्री कृष्ण खंडेल एवं सेवानिवृत्त आईएफएस श्री दीप नारायण पांडे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा डॉ. जितेन्द्र सिंह भाटी को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डॉ. जितेन्द्र सिंह भाटी श्री मनोहर सिंह भाटी एवं श्रीमती कंचन देवी के सुपुत्र हैं। उनकी पत्नी डॉ. सुषमा सिंह भी आयुर्वेद विभाग में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के पद पर सेवाएं दे रही हैं।

डॉ. जितेन्द्र सिंह भाटी को राज्य स्तरीय धन्वंतरि पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर उनके परिवारजनों श्री करणी सिंह, श्री गोविन्द सिंह सहित आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने डॉ. भाटी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
====
राजस्थानी भाषा अकादमी में सजाई गई रंगोली
विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत हुआ आयोजन

बीकानेर, 24 सितम्बर। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से गुरुवार को रंगोली सजाकर “विकसित भारत-जन सेवा अभियान” के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ गतिविधि के तहत अकादमी पुस्तकालय में रंगोलियों को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने बताया कि रेणु प्रजापत, सृष्टि मारू, अंजली टाक ने आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प व राष्ट्रीय प्रतीकों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। रंगोलियों ने अकादमी में आने वाले आमजन का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर अकादमी कार्मिकों ने ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अकादमी कार्मिकों सुरेश व्यास, कानसिंह, रामगोपाल मारू ने कार्य में सहयोग प्रदान किया।
====
लाडो प्रोत्साहन योजना से मिला संबल – पूजा देवी को मिला बेटी के उज्ज्वल भविष्य का आधार

विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत पंचायत समिति लूणकरणसर में आयोजित शिविर में लाभार्थी पूजा देवी को बेटी के जन्म पर लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की गई।

पूजा देवी ने बताया कि घर में बेटी के जन्म पर परिवार में खुशी तो थी, लेकिन पालन-पोषण और शिक्षा की चिंता भी थी। इसी दौरान आशा सहयोगिनी के माध्यम से उन्हें अभियान की जानकारी मिली और पंचायत समिति के शिविर में उनका आवेदन करवाया गया।

योजना के तहत पूजा देवी को बेटी के जन्म पर प्रथम किश्त के रूप में 2500 रुपए की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। पूजा देवी ने बताया कि इस योजना के तहत उनकी बच्ची को कुल सात किश्तों में 1 लाख 50 हजार रुपए की सहायता राशि मिलेगी।

पूजा देवी ने कहा कि इस राशि से मैं अपनी बेटी की शिक्षा, स्वास्थ्य और पालन-पोषण पर अच्छे से ध्यान दे पाऊंगी। इस सहायता से मेरी बेटी का भविष्य और भी आसान होगा।

परिवार ने इस सहयोग के लिए राजस्थान सरकार और महिला अधिकारिता विभाग का आभार व्यक्त किया।
=====
वरिष्ठ नागरिक को मिला सम्मान, निःशुल्क बस यात्रा का मिला लाभ

विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 (सेवा सेतु अभियान) के अंतर्गत गुरुवार को पंचायत समिति बीकानेर में आयोजित शिविर में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित आरएफआईडी योजना के तहत रियायती/निःशुल्क यात्रा का लाभ श्री नरेश कुमार आचार्य को प्रदान किया गया।

शिविर में श्री नरेश कुमार आचार्य ने वरिष्ठ नागरिक योजना के अंतर्गत आवेदन किया। आवेदन के पश्चात राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा कार्यवाही कर उन्हें बस यात्रा पास नं. 09260200005140 जारी किया गया। इस पास के जरिए अब वे राजस्थान रोडवेज की बसों में रियायती/निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

इस अवसर पर विकास अधिकारी श्री दिनेश चन्द्र मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री मनोज कुमार पुरोहित, सहायक विकास अधिकारी श्री गिरिराज शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाभार्थी श्री नरेश कुमार आचार्य ने बस पास बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला व ब्लॉक प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
======
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सेमिनार सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर, 24 सितम्बर। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय द्वारा राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सभागार में आयुर्मन्थन सेमिनार का आयोजित किया गया। सेमिनार में मुख्य अतिथि कुलगुरू डॉ. सुमन्त व्यास थे।

उन्होंने आयुर्वेद को भावी भारत की आवश्यकता बताया एवं युवा विद्यार्थियों का आह्वान किया कि युवा वर्ग एवं किशोरों को योग व भारतीय जीवन शैली से जोड़ें।

कार्यक्रम में शिवबाड़ी अधिष्ठाता स्वामी विमर्शान

न्द महाराज ने आयुर्वेद को भारतीय ज्ञान परम्परा का प्रमुख स्तम्भ बताया। उन्होंने अपने युवा वर्ग को देश का का भविष्य बताया और कहा कि समाज में आयुर्वेद व योग द्वारा नवीन चेतना को जागृत करें।

सेमिनार में पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रमुख अन्वेषक डॉ अशोक गौड़ ने पशु चिकित्सा में आयुर्वेद विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने वैदिक युग से भारत में अंग्रेजों के आगमन से पूर्व तक पशु चिकित्सा में आयुर्वेद के आधार के विषय में वैज्ञानिक प्रमाण प्रस्तुत किए।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि सेमिनार के तकनीकी सत्र के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा योग नृत्य सहित अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

इससे पूर्व आयुर्वेद दिवस सप्ताह के अन्तर्गत महाविद्यालय द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता के लिये रैली का आयोजन, नेत्रों के स्वास्थ्य की जाँच के लिये विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की आँखों की जांच कर परामर्श चिकित्सालय में रोगियों 450 से अधिक रोगियों की निःशुल्क जॉच औषधि व परामर्श दिया गया।

महाविद्यालय के आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ महेन्द्र कस्वां ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के मध्य रंगोली, पोस्टर प्रजेंटेशन, क्विज एवं निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित कर श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
=======
70 हैक्टेयर क्षेत्र में किसानों को मिलेगा प्लास्टिक मल्चिंग का लाभ

बीकानेर, 24 सितम्बर। उद्यानिकी फसलों में खरपतवार नियन्त्रण, जल के कुशलतम उपयोग एवं फसल उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाए जाने और प्लास्टिक मल्चिंग के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन संरक्षित खेती के तहत प्लास्टिक मल्च की स्थापना पर किसानों को लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम राशि 20 हजार रुपए प्रति हैक्टेयर की दर से अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक श्री मुकेश गहलोत ने बताया कि एक लाभार्थी को अधिकतम 2 हैक्टेयर क्षेत्र के लिए प्रोरेटा बेसिस पर अनुदान उपलब्ध कराया जा सकता है। सर्वप्रथम इस योजना का लाभ उन कृषकों को प्राथमिकता से दिया जाएगा, जिनको पूर्व में लाभान्वित नहीं किया गया है। इस योजना का लाभ वर्ष 2025-26 में लाभान्वित कृषकों को नहीं दिया जाएगा।

किसानों को इस योजना से लाभान्वित होने के लिए उद्यान विभाग द्वारा अनुबंधित फर्मस से उद्यानिकी फसलों में प्लास्टिक मल्च उपयोग करने पर प्रति हेक्टेयर प्रयोग की गई मल्च शीट की लागत 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर या अनुबंधित फर्म्स की दर दोनों मे से जो भी कम हो, का 50 प्रतिशत अनुसार अनुदान के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। अनुसूचित क्षेत्रों के मामले में मल्च शीट की इकाई लागत 15 प्रतिशत अधिक होगी।

उपनिदेशक उद्यान अनुसंधान एटीसी श्री प्रेमाराम ने बताया कि जिले में 70 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सामान्य किसानों को 50 हैक्टेयर क्षेत्रफल व अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को 20 हैक्टेयर क्षेत्रफल में प्लास्टिक मल्चिंग का लाभ दिया जाना है। इस हेतु पात्र किसानों से राज किसान पोर्टल पर ऑनलाइन पत्रावलियां आमंत्रित है। इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए किसान सहायक कृषि अधिकारी या स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक उद्यान से संपर्क कर सकते हैं।======