श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में ‘रेट्रो बॉलीवुड थीम’ पर रंगारंग फ्रेशर्स पार्टी आयोजित
श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में ‘रेट्रो बॉलीवुड थीम’ पर रंगारंग फ्रेशर्स पार्टी आयोजित




बीकानेर, 25 सितंबर। श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत हेतु ‘रेट्रो बॉलीवुड थीम’ पर रंगारंग फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में ‘जेन-ज़ी’ की छात्राओं ने रेट्रो अंदाज में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए आधुनिक नवाचारों और पुरानी यादों के अनोखे संगम का परिचय दिया।


समारोह का विधिवत शुभारंभ संकाय सदस्यों के तिलक अभिनंदन के पश्चात प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना, डॉ. राजेंद्र जोशी, डॉ. पी.आर. तोषनीवाल एवं डॉ. पंकज दाधीच द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद गणेश वंदना, सरस्वती वंदना तथा नवकार मंत्र के साथ कार्यक्रम का सांस्कृतिक आगाज हुआ।


फ्रेशर्स पार्टी के दौरान छात्राओं ने रैंप वॉक, नृत्य और सुमधुर गायन की प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रेट्रो थीम पर आधारित वेशभूषा और छात्राओं का अभिनय कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
मीडिया प्रभारी विशाल सोलंकी ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रतिभा प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न संकायों की विजेताओं को खिताब दिए गए:
बीए वर्ग: कोमल रामावत (मिस फ्रेशर), कशिश सोनी (मिस दीवा) एवं भूमिका दैया (मिस मिस्ट्री)।
बी.कॉम वर्ग: अन्नपूर्णा पंचारिया (मिस फ्रेशर), सुहानी सोनी (मिस दीवा) एवं पूजा सोनी (मिस मिस्ट्री)।
बीसीए वर्ग: वैशाली (मिस फ्रेशर), अविका शर्मा (मिस दीवा) एवं जाह्नविका (मिस मिस्ट्री)।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. पल्लवी चौहान एवं सुश्री रेणु शर्मा ने निभाई।
छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने कहा कि शिक्षा का दायरा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता से छात्राओं का समग्र व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता निखरती है। कार्यक्रम का सफल संचालन नंदिनी, एकता, नेतल एवं नेहा ने किया।
