अतीत से वर्तमान तक भारत की गौरव गाथा’ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान

अतीत से वर्तमान तक भारत की गौरव गाथा’ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

रिडमलसर, 26 सितम्बर । आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान के तत्वावधान में शहीद रफीक खान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रिडमलसर में ‘अतीत से वर्तमान तक भारत की गौरव गाथा’ विषय पर ‘भारत एक खोज’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय इतिहास, संस्कृति, संस्कारों और समृद्ध विरासत के प्रति जिज्ञासा व गौरव की भावना जागृत करना रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान परंपरा से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि भारत की वास्तविक पहचान केवल इसके प्राचीन इतिहास में ही नहीं, बल्कि इसकी संस्कृति और संस्कारों में निहित है। उन्होंने युवाओं से अपनी विरासत से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। वहीं, संस्थान की सह सचिव प्रिया भार्गव ने विद्यार्थियों को मोबाइल के अनावश्यक प्रयोग से बचकर अपना समय अध्ययन और रचनात्मक गतिविधियों में लगाने की सीख दी।

pop ronak

प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर फैजान ने प्रथम, नरगिस ने द्वितीय तथा लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त शीर्ष 10 में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी चमन, सुफिया, आलिया, मंतशा, आयत, इशिका, सुफियान, शोएब, अरमान और कामिल को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संस्थान अध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों की तैयारी के लिए प्रतियोगिता से पूर्व ही विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी दिनों में जिले के अन्य विद्यालयों में भी यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और बाद में विद्यालय स्तर के विजेताओं के बीच जिला स्तरीय स्पर्धा होगी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या साक्षी यादव ने संस्थान का आभार जताया। इस अवसर पर स्नेहा शर्मा, अमीषा सलूजा, शेख अफशा और अरुणेश तंवर का विशेष सहयोग रहा।