अणुव्रत क्रिएटिविटी एक्टिविटी कॉन्टेस्ट 2026 में भीनासर की प्रीति रेगर ने राज्य स्तर पर हासिल किया प्रथम स्थान

अणुव्रत क्रिएटिविटी एक्टिविटी कॉन्टेस्ट 2026 में भीनासर की प्रीति रेगर ने राज्य स्तर पर हासिल किया प्रथम स्थान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 26 सितम्बर । अणुव्रत क्रिएटिविटी एक्टिविटी कॉन्टेस्ट 2026 के तहत नोखा में आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में श्री पूर्णेश्वर ज्ञान मंदिर, भीनासर की छात्रा प्रीति रेगर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

छात्रा प्रीति रेगर की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार सहित संपूर्ण भीनासर क्षेत्र में हर्ष की लहर है। प्रतियोगिता के अगले चरण में राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा लाडनूं में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने गत वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सहभागिता निभाई थी।

pop ronak

आयोजन के दौरान अणुविभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम लुणिया, काव्य धारा के धनपत लुणिया, राजस्थान ज़ोन कोऑर्डिनेटर नवल-किशोर मीणा तथा रमेश व्यास सहित जैन महिला मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने प्रीति को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।