मनमोहन सिंह की जयंती पर नेताओं ने किया नमन, पीएम मोदी बोले- देश सेवा में रहा अतुलनीय योगदान
मनमोहन सिंह की जयंती पर नेताओं ने किया नमन, पीएम मोदी बोले- देश सेवा में रहा अतुलनीय योगदान



नई दिल्ली, 26 सितम्बर । देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान देश के विकास और ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों में उनके अमूल्य योगदान को गहराई से याद किया गया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया संदेश के जरिए पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ देश की सेवा की है। वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन और भारत की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों ने भारत की विकास यात्रा की दिशा को पूरी तरह बदल दिया, जिससे लाखों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। इस विशेष अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने भी राष्ट्र निर्माण, विद्वता और सादगी के लिए डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान की सराहना की।
