अपेक्स अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अपूर्वा बिस्सा के नए चैंबर का उद्घाटन
अपेक्स अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अपूर्वा बिस्सा के नए चैंबर का उद्घाटन



- महापौर अनिल कल्ला, डी.पी. पच्चीसिया व डॉ. मालावत ने किया फीता काटकर शुभारंभ
बीकानेर, 28 सितम्बर । बीकानेर स्थित अपेक्स अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अपूर्वा बिस्सा के नए चैंबर का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर महापौर अनिल कल्ला, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसिया तथा अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तनवीर मालावत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर चैंबर का शुभारंभ किया।


उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए महापौर अनिल कल्ला ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बदलाव के कारण मांसपेशियों में खिंचाव, नसों में जकड़न, कमर व गर्दन दर्द जैसी समस्याएं सामान्य हो गई हैं, जिन्हें फिजियोथेरेपी चिकित्सा पद्धति से ही स्थायी राहत दी जा सकती है। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसिया ने कहा कि लगातार काम करने और मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से ऐसी समस्याएं बढ़ी हैं, जिससे फिजियोथेरेपिस्ट की सेवाएं आज बेहद आवश्यक हो गई हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तनवीर मालावत ने बताया कि अपेक्स अस्पताल में इस नई सेवा से सर्जरी वाले मरीजों के साथ-साथ अन्य सभी रोगियों को भी लाभ मिलेगा।


डॉ. अपूर्वा बिस्सा ने कहा कि फिजियोथेरेपी केवल एक इलाज नहीं, बल्कि शरीर को उसकी प्राकृतिक क्षमता और ताकत वापस दिलाने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि मशीनों के अलावा वे ‘मैनुअल पद्धति’ से इलाज पर विशेष ध्यान देंगी ताकि मरीजों को टिकाऊ और जल्द स्वास्थ्य लाभ मिल सके। अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. भानू प्रकाश ने कहा कि अपेक्स अस्पताल का निरंतर प्रयास है कि बीकानेर के लोगों को मेट्रो शहरों जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं यही उपलब्ध कराई जाएं।
इस गरिमामय अवसर पर डॉ. आर.पी. अग्रवाल, डॉ. ऋषभ कोचर, डॉ. मनीष बोथरा, डॉ. अंकित स्वामी, डॉ. गुरदीप कौर, डॉ. अनिकेत शर्मा, विष्णु नारायण बिस्सा, पवन पच्चीसिया, सलीम चिश्ती, जितेंद्र बिस्सा, मोहित दीक्षित सहित चिकित्सा जगत के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
