अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 60वें राष्ट्रीय अधिवेशन ‘संवर्धनम्’ में तेयुप गंगाशहर संगठन क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 60वें राष्ट्रीय अधिवेशन ‘संवर्धनम्’ में तेयुप गंगाशहर संगठन क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर/लाडनूं, 28 सितंबर । जैन विश्व भारती, लाडनूं में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में 26 से 28 सितम्बर तक आयोजित अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) के 60वें राष्ट्रीय अधिवेशन ‘संवर्धनम्’ में तेरापंथ युवक परिषद् (तेयुप), गंगाशहर ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। तेयुप गंगाशहर ने ‘संगठन’ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान आयोजित ‘चौका सत्कार’ में गंगाशहर परिषद ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। ‘तेयुप की बात’ सत्र में तेयुप गंगाशहर के अध्यक्ष देवेन्द्र डागा ने परिषद का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी गतिविधियों व भावी कार्ययोजनाओं पर प्रभावी विचार रखे।

pop ronak

तेयुप गंगाशहर के मंत्री दिनेश कुमार सोनी ने जानकारी दी कि वर्षभर संचालित ‘जैन संस्कार विधि’ के विभिन्न कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान के लिए टीम को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त ‘आचार्य भिक्षु प्रशिक्षण कार्यशाला’ के सफल व प्रभावी आयोजन हेतु भी टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में नेपाल सहित देशभर से आए 1000 से अधिक युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन में गंगाशहर से पीयूष लूणिया, विजेन्द्र छाजेड़, देवेन्द्र डागा, दिनेश कुमार सोनी, ललित राखेचा, विपिन बोथरा, जितेंद्र रांका, गौरव डागा एवं रोशन नाहटा ने सहभागिता निभाई। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह ऐतिहासिक उपलब्धि गंगाशहर परिषद की टीम भावना, समर्पित कार्यशैली व संगठनात्मक सक्रियता को दर्शाती है।