मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कल बीकानेर में कांग्रेस का पैदल मार्च और पुतला दहन

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कल बीकानेर में कांग्रेस का पैदल मार्च और पुतला दहन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • सह-प्रभारी चिरंजीव राव सहित वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

बीकानेर, 28 सितम्बर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार, 29 सितम्बर 2026 को पूरे प्रदेश के साथ बीकानेर में भी विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। बीकानेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 11 बजे कोटगेट से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा, जिसके पश्चात कलेक्टर कार्यालय के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल एवं देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित होगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी चिरंजीव राव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके साथ जिले भर के तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

pop ronak

आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला नेतृत्व ने जिले के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई (NSUI), इंटक (INTUC), विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, वर्तमान व पूर्व पार्षदों, त्रिस्तरीय पंचायती राज के प्रतिनिधियों तथा अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में कोटगेट पहुंचकर पैदल मार्च में भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।