नत्थूसर गेट स्थित रंगा सृजन सदन में मदनमोहन व्यास की शोक-सभा आयोजित

नत्थूसर गेट स्थित रंगा सृजन सदन में मदनमोहन व्यास की शोक-सभा आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं संस्कृतिकर्मी मदनमोहन व्यास ‘‘एस.पी.’’ को प्रज्ञालय संस्थान ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बीकानेर, 29 सितम्बर। प्रज्ञालय संस्थान, बीकानेर के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के प्रसिद्ध शिक्षाविद्, संस्कृतिकर्मी एवं वरिष्ठ साहित्यकार स्व. मदनमोहन व्यास ‘‘एस.पी.’’ के असामयिक निधन पर एक शोक-सभा का आयोजन नत्थूसर गेट के बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में किया गया। शोक-सभा में साहित्य, शिक्षा और संस्कृति जगत के अनेक गणमान्य जनों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शोक-सभा की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने कहा कि स्वर्गीय व्यास ने राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में जो अमूल्य कार्य किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक का कार्य करेगा। साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी ने उन्हें शिक्षक की सरलता, शोधकर्ता की जिज्ञासा और समाज सेवी की करुणा का अद्भुत संगम बताते हुए एक मौन साधक के रूप में याद किया।

pop ronak

संस्कृतिकर्मी नंदकिशोर सोलंकी ने व्यास जी के योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि वे पहले ऐसे समर्पित आयोजक थे, जिन्होंने प्रदेश में आज से 35 वर्ष पूर्व गैर-सरकारी स्तर पर शिक्षकों के सम्मान की अनूठी परंपरा प्रारंभ की थी। वरिष्ठ साहित्यकार मधु आचार्य एवं शिक्षाविद् राजेश रंगा ने आदर्श शिक्षक के रूप में उनकी दशकों की सेवाओं और सैकड़ों वंचित बालकों को प्रदान किए गए निःशुल्क शिक्षण कार्य को नमन किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षाविद् हरिनारायण आचार्य ने किया। इस अवसर पर कासिम बीकानेरी, गिरिराज पारीक, अशोक शर्मा, भवानी सिंह राठौड़, नवनीत व्यास, घनश्याम ओझा, तोलाराम सारण, चंपालाल गहलोत, कन्हैया लाल पंवार, उमेश सिंह, हेमलता व्यास, आशीष रंगा, पुनीत कुमार रंगा, रमेश हर्ष, किशोर जोशी, मनमोहन सुथार, दीपिका राजपूत, सीमा पालीवाल, दुर्गा रंगा, सुमन खुड़िया, महावीर स्वामी, ममता व्यास, मुकेश स्वामी, अंजू राव, सुमन जांगिड़, नेहा भोजक, रेखा वैष्णव, अलका रंगा, सुनील व्यास, किशन देराश्री, सुनील शर्मा, सुरेंद्र कुमार चांडक, श्याम सुंदर चूरा, दुर्गेश सोनी एवं अख्तर अली सहित अनेक साहित्यकारों, शिक्षाविदों व शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने स्व. व्यास के तैल-चित्र पर श्रद्धापुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।