बीकानेर सहोदया स्कूल्स कॉम्पलेक्स की बैठक संपन्न, 2026-2027 के लिए नई कार्यकारिणी का मनोनयन

बीकानेर सहोदया स्कूल्स कॉम्पलेक्स की बैठक संपन्न, 2026-2027 के लिए नई कार्यकारिणी का मनोनयन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • सुब्रतो कुंडू अध्यक्ष, निधी गुप्ता सचिव व अनूप सिंह कोषाध्यक्ष मनोनीत; 9 अक्टूबर को होगा CBSE स्किल एक्सपो

बीकानेर, 29 सितम्बर । श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर के परिसर में ‘बीकानेर सहोदया स्कूल्स कॉम्पलेक्स-2026’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बीकानेर जिले के सीबीएसई मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों के इस समूह में सर्वसम्मति से सत्र 2026-2027 के लिए नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक में सर्वसम्मति से सुब्रतो कुंडू (प्राचार्य, सेसोमूँ स्कूल, श्री डूंगरगढ़) को अध्यक्ष, श्रीमती निधी गुप्ता (प्राचार्या, विवेकानन्द सीनियर सैकण्डरी स्कूल, बीकानेर) को सचिव तथा अनूप सिंह (प्राचार्य, जीसस एण्ड मेरी स्कूल, बीकानेर) को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित सभी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने नवमनोनीत कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

pop ronak

सीबीएसई स्किल एक्सपो एवं गाइडेंस फेस्टिवल 09 अक्टूबर को

कार्यकारिणी गठन के पश्चात् सीबीएसई नई दिल्ली के स्किल विभाग व अजमेर रीजन के तत्वाधान में बीकानेर में पहली बार आयोजित होने वाले क्षेत्रीय स्तर के ‘सीबीएसई स्किल एक्सपो एवं गाइडेंस फेस्टिवल-2026’ की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। यह आयोजन आगामी 09 अक्टूबर 2026 को श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। उपस्थित सभी विद्यालयों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने और सक्रिय सहभागिता निभाने पर सहमति जताई।

श्री जैन पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रूपाश्री सिपानी ने बताया कि सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट पर स्किल एक्सपो के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। प्रतियोगिता में ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

24-25 अक्टूबर को साइबर हाइजीन वर्कशॉप

प्राचार्या सिपानी ने यह भी जानकारी दी कि सीबीएसई द्वारा CERT-In, C-DAC तथा भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वाधान में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को श्री जैन पब्लिक स्कूल में ‘साइबर हाइजीन – मॉडल यूनाइटेड नेशंस’ वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

शाला प्रबंधक विश्वजीत गौड़ ने बताया कि बैठक में बीकानेर बॉयज स्कूल, सोफिया स्कूल, आर.एस.वी. ग्रुप, श्री चैतन्य टेक्नो, विवेक टेक्नो, रेयान इंटरनेशनल, महारानी किशोरी देवी स्कूल, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड, लिटिल फ्लावर नोखा सहित अनेक प्रमुख सीबीएसई स्कूलों के प्राचार्यों ने भाग लिया।