विप्र फाउंडेशन में सुमिता व्यास बीकानेर व एडवोकेट वंदना गौड़ श्रीगंगानगर की जिला अध्यक्ष नियुक्त
विप्र फाउंडेशन में सुमिता व्यास बीकानेर व एडवोकेट वंदना गौड़ श्रीगंगानगर की जिला अध्यक्ष नियुक्त



- जोन 1-B महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित
बीकानेर, 01 अक्टूबर । विप्र फाउंडेशन जोन 1-B बीकानेर महिला प्रकोष्ठ द्वारा संगठन विस्तार एवं महिला शक्ति की सामाजिक व संगठनात्मक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2026-2028 के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत श्रीमती सुमिता व्यास को बीकानेर जिला अध्यक्ष तथा एडवोकेट वंदना गौड़ को श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।


प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व की अनुशंसा पर हुई नियुक्तियां


इन नियुक्तियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकला आचार्य की अनुशंसा पर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा व जोन 1-B प्रभारी मुकेश रामपुरा के अनुमोदन उपरांत की गई।
सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों को मिलेगी नई ऊर्जा
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकला आचार्य एवं प्रदेश संगठन महामंत्री मोनिका गौड़ ने बताया कि जिला स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिलों में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा, शिक्षा, संस्कार एवं संगठनात्मक विस्तार के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगी।
नियुक्ति की घोषणा के बाद विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
