भाजपा बीकानेर देहात की जिला चुनाव प्रबंधन समिति घोषित
बीकानेर निकाय चुनाव के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने जारी की वार्डवार प्रत्याशियों की सूची

- 20 विभागों की तय की जिम्मेदारियां
बीकानेर, 03 अक्टूबर । आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने अपनी जिला चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है। भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने संगठनात्मक समन्वय एवं प्रभावी चुनावी संचालन हेतु कुल 20 विभागों का गठन करते हुए प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को दायित्व सौंपे हैं।


चुनावी गतिविधियों के संचालन हेतु 20 विभागों का गठन


जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि आगामी चुनावों में पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। प्रत्येक विभाग के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का आवंटन कर दिया गया है, ताकि बूथ एवं वार्ड स्तर पर कार्य को गति दी जा सके।
विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं सह-प्रमुखों की सूची
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रमुख जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं।
निकाय चुनाव: प्रभारी आत्माराम तरड़, सह-प्रभारी अशोक नागपाल | संयोजक दिलीप सिंह राजपुरोहित, सह-संयोजक मोहन ढाल
चुनाव कार्यालय: प्रमुख जयकिशन उपाध्याय, सह-प्रमुख मनदीप सिंह सौढ़ी
संवाद केंद्र: प्रमुख महावीर सिंह चारण, सह-प्रमुख बनवारीलाल शर्मा
प्रशासनिक कार्य एवं चुनाव आयोग संपर्क: प्रमुख चतुर्भुज सारस्वत, सह-प्रमुख दुर्गेशनंदन राजपुरोहित
प्रचार सामग्री एवं साहित्य निर्माण: प्रमुख चैन सिंह राजपुरोहित, सह-प्रमुख सुशील छींपा
प्रचार सामग्री एवं साहित्य वितरण: प्रमुख श्याम सुंदर शर्मा, सह-प्रमुख अशोक मारू
घोषणा पत्र: प्रमुख रामेश्वर पारीक, सह-प्रमुख निशु लिम्बा
प्रवास एवं सभाएं: प्रमुख महेंद्र ढाका, सह-प्रमुख श्रवण प्रजापत एवं रणवीर सिंह सैरूणा
वार्ड एवं बूथ स्तर कार्य: प्रमुख कैलाश विश्नोई, सह-प्रमुख मुरलीधर सैन एवं राम धायल
हिसाब-किताब: प्रमुख पवन महनोत, सह-प्रमुख राकेश सहोत्रा
मीडिया विभाग: प्रमुख मनीष सोनी, सह-प्रमुख पंकज अग्रवाल
सोशल मीडिया: प्रमुख कोजूराम सारस्वत, सह-प्रमुख दीनदयाल जाजड़ा
युवा संपर्क: प्रमुख जसराज सिंवर, सह-प्रमुख प्रदीप सारस्वत एवं जयवीर सिंह भाटी
महिला संपर्क: प्रमुख कुसुम सारस्वत, सह-प्रमुख सरोज प्रजापत एवं संजना प्रजापत
विभिन्न वर्ग संपर्क (OBC, SC, ST): OBC प्रमुख विजयपाल कूकणा, SC प्रमुख देवीलाल मेघवाल, ST प्रमुख चंद्रदत्त मीणा
विशेष (की-वोटर्स) संपर्क: प्रमुख तोलाराम कूकणा, सह-प्रमुख शिवरतन ओझा एवं धर्मगिरी
पार्टी ज्वाइनिंग: प्रमुख कुम्भाराम सिद्ध, सह-प्रमुख पुराराम ढाका
जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे।
