एमजीएसयू की इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा को मिला बेस्ट ऑनलाइन रिसर्च पेपर अवार्ड

एमजीएसयू की इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा को मिला बेस्ट ऑनलाइन रिसर्च पेपर अवार्ड
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 03 अक्टूबर । महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा को उदयपुर की पैसिफिक यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सीनियर साइंटिस्ट श्रेणी के अंतर्गत ‘बेस्ट ऑनलाइन रिसर्च पेपर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

‘प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय पर आयोजित हुई संगोष्ठी

pop ronak

वैश्विक संस्कृत मंच एवं ग्लोबल हिस्ट्री फोरम के संयुक्त तत्वावधान में हाइब्रिड मोड पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा : विज्ञान और ज्ञान के विविध आधुनिक आयाम’ रखा गया था। संगोष्ठी संयोजक प्रो. अजातशत्रु सिंह शिवरती ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन के समापन समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

महिला विमर्श और भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रस्तुत किया शोधपत्र

डॉ. मेघना शर्मा के शोधपत्र को अंतरराष्ट्रीय जूरी द्वारा मूल्यांकन के पश्चात सीनियर साइंटिस्ट श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन पेपर घोषित किया गया। उनके शोधपत्र का शीर्षक ‘इंडियन नॉलेज ट्रेडिशन एंड विमेंस डिस्कोर्स: हिस्टोरिकल पर्सपेक्टिव्स एंड कंटेंपरेरी रिलेवेंस’ (भारतीय ज्ञान परंपरा एवं महिला विमर्श: ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य और समकालीन प्रासंगिकता) रहा।

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने की सत्र की अध्यक्षता

सत्र संयोजक डॉ. अबरार अहमद के अनुसार जिस ऑनलाइन सत्र में डॉ. शर्मा ने अपना शोधपत्र वाचन किया, उसकी अध्यक्षता ओस्लो (नॉर्वे) के प्रसिद्ध पुरातत्वविद प्रो. टोरे गुलब्रांडसेन तथा अफ्रीका के वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक समीक्षक डॉ. रमादान बिरिमा द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी। डॉ. मेघना की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार एवं बीकानेर के बौद्धिक वर्ग ने हर्ष व्यक्त किया है।