साधुमार्गी सेवा समिति बीकानेर को ’श्रेष्ठ शासन सेवा’ व महिला समिति को ’गवरा शौर्य पुरस्कार’ के लिए किया गया चयनित
साधुमार्गी सेवा समिति बीकानेर को ’श्रेष्ठ शासन सेवा’ व महिला समिति को मिलेगा ’आध्यात्मिक धरा’ पुरस्कार

12 व 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय अधिवेशन


बीकानेर, 05 अक्टूबर । आचार्यश्री 1008 रामलालजी महाराज साहब, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि महाराज एवं चारित्र आत्माओं के पावन आशीर्वाद से श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ का समर्पणा महोत्सव एवं 64वां संयुक्त राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन आगामी 12 व 13 अक्टूबर को बीकानेर के आदिनाथ भवन में आयोजित होने जा रहा है।


विशिष्ट सेवाओं के लिए बीकानेर की दोनों समितियों का हुआ चयन
चातुर्मास के दौरान अनेक ज्ञान, ध्यान, तप, त्याग व शिविर आयोजनों के माध्यम से आध्यात्मिक समर्पणा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने पर बीकानेर की साधुमार्गी जैन सेवा समिति को राष्ट्रीय स्तर पर ’’श्रेष्ठ शासन सेवा पुरस्कार’’ के लिए चयनित किया गया है। वहीं, आचार्य प्रवर द्वारा प्रदत्त आयामों व संघीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने पर साधुमार्गी जैन महिला समिति, बीकानेर को ’’गवरा शौर्य पुरस्कार’’ के लिए चुना गया है। ये सम्मान 11 अक्टूबर 2026 को प्रदान किए जाएंगे।
केन्द्रीय पदाधिकारियों ने जारी किया स्वीकृति पत्र
केंद्रीय संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं चयनकर्ताओं ने चयन के उपरांत साधुमार्गी जैन सेवा समिति बीकानेर के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद एवं महिला समिति अध्यक्ष ललिता बांठिया को प्रेषित पत्र में इस उपलब्धि की आधिकारिक जानकारी दी।
‘परमात्मा व गुरुदेव की कृपा से संभव हुआ कार्य’: कन्हैयालाल बैद
पुरस्कारों की घोषणा पर आभार व्यक्त करते हुए साधुमार्गी सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद ने कहा, “करने वाले, करवाने वाले और दिलाने वाले स्वयं रामजी (परमात्मा) ही हैं, हम तो केवल निमित्त मात्र हैं। परमात्मा और गुरुदेव की असीम कृपा व आशीर्वाद से ही समर्पणा 2026 के सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो रहे हैं।”
अधिवेशन की व्यवस्थाओं हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन
मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चातुर्मास व्यवस्थाओं के तहत वैयावृत्त, दीक्षा, आवास, परिवहन, गोचरी, भोजन एवं शिविर प्रबंधन हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संघ संरक्षक नथमल तातेड़, जयचंद लाल डागा, कार्याध्यक्ष सुरेंद्र दस्साणी, उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार कोठारी, मंत्री सुरेश बच्छावत, कोषाध्यक्ष अजय कुमार पुगलिया, समता युवा संघ अध्यक्ष दिवेश सुखलेचा, महिला समिति मंत्री सुनीता सुखलेचा एवं बहु मंडल अध्यक्ष मोनिका कोठारी सहित अनेक पदाधिकारियों ने ‘हर्ष-हर्ष, जय-जय’ के जयघोष के साथ प्रसन्नता व्यक्त की।
