अभिलाषा बांठिया का मदुरै में तेरापंथ समाज ने किया भावभीना बहुमान

अभिलाषा बांठिया का मदुरै में तेरापंथ समाज ने किया भावभीना बहुमान
quicjZaps 15 sept 2025

 

मदुरै/बीकानेर, 06 अक्टूबर । तिरुपुर में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम ‘एक शाम भिक्षु के नाम’ को सफलतापूर्वक संपन्न करने के पश्चात तेरापंथ संघ की सुप्रसिद्ध गायिका अभिलाषा बांठिया का मंदिरों की पावन नगरी मदुरै आगमन हुआ। उनके साथ तिरुपुर तेरापंथ समाज के मुकेश भादानी एवं उनके पिता रवि कुमार बांठिया भी मदुरै पहुंचे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अन्ना नगर स्थित ‘शांति निवास’ में हुआ बहुमान

pop ronak

मदुरै आगमन पर अन्ना नगर स्थित ‘शांति निवास’ में मदुरै तेरापंथ समाज परिवार की ओर से अभिलाषा बांठिया का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपासक नैनमल कोठारी, उपासक धनराज लोढ़ा, तेरापंथ सभा के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक जीरावला जैन तथा तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व मंत्री सुनीता कोठारी ने पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन व बहुमान किया।

मधुर गायन और आध्यात्मिक सेवाओं की हुई सराहना

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य प्रबुद्धजनों—नैनमल कोठारी, धनराज लोढ़ा एवं अशोक जीरावला जैन ने अभिलाषा बांठिया के सुमधुर गायन, आध्यात्मिक ऊर्जा और धर्मसंघ के प्रति उनकी निरंतर समर्पित सेवाओं की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम के अंत में अभिलाषा बांठिया के पिता रवि कुमार बांठिया ने मदुरै तेरापंथ समाज परिवार द्वारा प्रदान किए गए इस आत्मीय स्नेह, आतिथ्य और सम्मान के लिए समस्त समाज का हार्दिक आभार व्यक्त किया।