भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, परिवार और क्षेत्र में पसरा मातम

भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, परिवार और क्षेत्र में पसरा मातम
quicjZaps 15 sept 2025
  • सरवानिया महाराज में शोक की लहर, जिला अस्पताल में परिजनों और समर्थकों का लगा जमावड़ा

नीमच (मध्य प्रदेश), 10 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेस के युवा नेता की अकाल मौत हो गई। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के बोरखेड़ी कला गांव के पास बाइक और वैन की भीषण भिड़ंत में 40 वर्षीय कांग्रेस नेता अभिषेक मालू की जान चली गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार पप्पू पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के गृह नगर सरवानिया महाराज सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरवानिया महाराज निवासी अभिषेक मालू (40) पुत्र बंसीलाल मालू अपने साथी पप्पू पाल के साथ बाइक पर जा रहे थे। बोरखेड़ी कला गांव के पास एक तेज रफ्तार वैन और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नीमच जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद अभिषेक मालू को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पप्पू पाल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

pop ronak

घटना की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।