पवनपुरी स्कूल में नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ

पवनपुरी स्कूल में नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ
quicjZaps 15 sept 2025
  • विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने ली समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ

बीकानेर, 10 अक्टूबर । अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की पहल पर शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पवनपुरी दक्षिण विस्तार, बीकानेर में नशामुक्ति अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती किरण पंचारिया सहित उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने जीवन में कभी नशा न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महासंघ के जिलामंत्री नरेन्द्र आचार्य ने इस अवसर पर कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को तो प्रभावित करता ही है, साथ ही हंसते-खेलते परिवारों और समाज को भी खोखला कर देता है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखकर ही एक स्वस्थ, सबल और जागरूक राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

pop ronak

संस्था प्रधान श्रीमती किरण पंचारिया ने विद्यार्थियों को नशे के घातक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षण संस्थान जागरूकता के माध्यम से समाज सुधार में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने परिवार व आसपास के समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुँचाएं।

महासंघ के प्रदेश सचिव रवि आचार्य ने बताया कि संगठन द्वारा प्रदेशभर के विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु ऐसे जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। कोषाध्यक्ष मोहम्मद रमजान ने कहा कि शनिवार को प्रारंभ किए गए इस अभियान के तहत शिक्षकों के माध्यम से प्रत्येक अभिभावक और युवा तक यह संदेश पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ से रवि आचार्य, सविता राव, संतोष पुनिया, मोहम्मद रमजान, वनीश मेहता, बसंत पांडे, रामकुमार कासनियां, ललित मुझाल, विभा महर्षि, मंजू धवल एवं सरिता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और विद्यार्थी उपस्थित रहे।