मातृभूमि फाउंडेशन का सेवा दल देशनोक पैदल यात्रियों की सेवा के लिए रवाना

मातृभूमि फाउंडेशन का सेवा दल देशनोक पैदल यात्रियों की सेवा के लिए रवाना
quicjZaps 15 sept 2025
  • पलाना के पास जैन ढाबे पर लगेगा सेवा शिविर; पार्षद धर्मवीर नाहटा ने किया रवाना

बीकानेर, 10 अक्टूबर । मातृभूमि फाउंडेशन द्वारा देशनोक जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवार्थ कोल्ड ड्रिंक और नाश्ते की व्यवस्था के लिए सेवा दल को रवाना किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ बदेर की देखरेख में पूरी टीम सेवा कार्य के लिए रवाना हुई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ बदेर ने जानकारी दी कि वार्ड संख्या 75 के पार्षद धर्मवीर नाहटा ने हरी झंडी दिखाकर और शुभकामनाएं देकर सेवा दल को रवाना किया। सेवा दल द्वारा पलाना से कुछ पहले जैन ढाबे के पास सेवा कार्य प्रारंभ किया जाएगा। श्रद्धालुओं की संख्या और आवश्यकता को देखते हुए इस सेवा कार्य को आगे भी विस्तारित किया जा सकता है।

pop ronak

फाउंडेशन का उद्देश्य देशनोक में करणी माता के दर्शनार्थ जा रहे पैदल यात्रियों को रास्ते में राहत प्रदान करना तथा उनकी यात्रा को सुगम व सुविधाजनक बनाने में सहयोग करना है। इस सेवा कार्य में कुशल गोयल, सिद्धार्थ बदेर, समर्थ कोचर, दर्शन भंसाली, धीरज ललानी, अमन सुराना, सिद्धांत पारख, हर्षित गोयल, खुश मुकिम एवं भाव्य मुकिम की मुख्य भूमिका रही।