नौ दिन, नौ स्वरूप—नौ दिवसीय कन्या पूजन महोत्सव का शुभारंभ

नौ दिन, नौ स्वरूप—नौ दिवसीय कन्या पूजन महोत्सव का शुभारंभ
quicjZaps 15 sept 2025
  • वन्देमातरम मातृशक्ति टीम का अनूठा नवाचार

बीकानेर, 11 अक्टूबर । नवरात्रि के दौरान आमतौर पर महाष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन की परंपरा होती है, लेकिन ‘वंदेमातरम मातृशक्ति टीम’ ने इस परंपरा को एक नई सोच और अनूठी पहल के साथ आगे बढ़ाते हुए नौ दिनों तक विशेष आयोजन का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में रविवार को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन बीकानेर में नौ दिवसीय कन्या पूजन महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा रामदेव जी मंदिर, जेलवेल टंकी के पास, बीकानेर में की गई। इस पावन अवसर पर 21 कन्याओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें माँ दुर्गा का स्वरूप मानते हुए सम्मानित किया गया।

pop ronak

इस अवसर पर वंदेमातरम मातृशक्ति टीम की अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक ‘मैया’, विजय कोचर, ममता सिंह, सूरज राठौड़, जसोदा खत्री, राजकुमारी व्यास और भवानी सुथार सहित अनेक सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक कन्याओं के चरण धोकर उनका पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

नौ दिन, नौ स्वरूप—कन्या स्वरूपा माँ की उपासना

आयोजकों ने बताया कि नवरात्रि के इन पावन दिनों में कन्याओं को माँ का स्वरूप मानकर उनका पूजन और सत्कार करना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। टीम की मंशा है कि कन्या पूजन केवल एक दिन तक सीमित न रहे, बल्कि नवरात्रि का प्रत्येक दिन कन्या सम्मान और मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा का उत्सव बने।

यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नारी सम्मान, सनातन संस्कार और समाज में कन्याओं के प्रति आदर एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का एक अभिनव प्रयास है। टीम का विश्वास है कि जिस समाज में कन्याओं का सम्मान होता है, वहाँ संस्कार, संवेदना और संस्कृति की जड़ें हमेशा मजबूत होती हैं।

खाओसा