अहमदाबाद में राजस्थान जैन मित्र परिषद् द्वारा भव्य गरबा महोत्सव संपन्न

अहमदाबाद में राजस्थान जैन मित्र परिषद् द्वारा भव्य गरबा महोत्सव संपन्न
quicjZaps 15 sept 2025
  • ‘सफेद रंग–गरबा संग’ में झलकी राजस्थानी संस्कृति

अहमदाबाद, 12 अक्टूबर । राजस्थान जैन मित्र परिषद् के तत्वावधान में अहमदाबाद स्थित होटल नारायणी हाइट्स में ‘सफेद रंग–गरबा संग’ के तहत एक भव्य और आकर्षक गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अनूठे आयोजन में राजस्थानी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, लोक संगीत और गरबा नृत्य का अद्भुत संगम देखने को मिला।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार राज गढ़वी एवं उनकी ऑर्केस्ट्रा टीम ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों और मनमोहक गरबा गीतों की धुनों से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजस्थानी गीतों और पारंपरिक धुनों पर थिरकते कदमों ने पूरे वातावरण को उत्साह, उमंग और उल्लास से सराबोर कर दिया।

pop ronak

संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव का माध्यम

राजस्थान जैन मित्र परिषद् के पदाधिकारी नरेश सालेचा एवं किरण छाजेड़ ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। साथ ही, यह नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जड़ों से जोड़े रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस दौरान मदुरै जैन तेरापंथ सभा के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक जीरावला जैन ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और आयोजक मंडल व कार्यकारिणी पदाधिकारियों को इस सफल एवं भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। महोत्सव में समाज के विभिन्न परिवारों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

खाओसा