नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना के साथ हुआ कन्या पूजन

नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना के साथ हुआ कन्या पूजन
quicjZaps 15 sept 2025
  • नेशनल तैराक मधुर का सम्मान, वन्देमातरम मातृशक्ति टीम की अनूठी पहल

बीकानेर, 12 अक्टूबर । ‘वंदेमातरम मातृशक्ति टीम’ द्वारा बीकानेर में चलाए जा रहे नौ दिवसीय कन्या पूजन महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना करते हुए भव्य आयोजन किया गया। टीम की सदस्य तारा स्वामी जी के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर विजय कोचर ने माँ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ‘ब्रह्म’ का अर्थ तपस्या और ‘चारिणी’ का अर्थ आचरण करने वाली होता है। माँ ब्रह्मचारिणी तप, त्याग, संयम और साधना की प्रतीक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस प्रकार तपस्या में एकाग्रता और लगन आवश्यक है, उसी प्रकार मन लगाकर पढ़ाई करना भी एक प्रकार की तपस्या है। विद्यार्थियों को माँ ब्रह्मचारिणी के स्वरूप का ध्यान करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एकाग्रता और सफलता के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

pop ronak

नेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित मधुर का हुआ सम्मान

कन्या पूजन के इस पावन कार्यक्रम के दौरान एक विशेष प्रसंग में तारा स्वामी जी के सुपुत्र मधुर का नेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वन्देमातरम मातृशक्ति टीम की अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक ‘मैया’ ने कहा कि किसी भी बच्चे की सफलता के पीछे उसकी व्यक्तिगत मेहनत के साथ माता-पिता के त्याग, सहयोग और संस्कारों के साथ-साथ गुरुओं का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण होता है।

इसी भावना के तहत कार्यक्रम में मधुर के साथ-साथ उनके माता-पिता और उनके खेल कोच का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया, ताकि सफलता में योगदान देने वाले सभी जनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जा सके। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना समाज की अहम जिम्मेदारी है, जिससे युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

इस धार्मिक, संस्कारित और प्रेरणादायक आयोजन में विजय कोचर, कामिनी विमल भोजक मैया, जसोदा खत्री, सूरज राठौड़, तारा स्वामी, पुरुषोत्तम सुथार, कमल सैन, राजकुमारी पारीक और रामचंद्र स्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *