जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ का 15 अक्टूबर को बीकानेर में होगा धरना-प्रदर्शन

जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ का 15 अक्टूबर को बीकानेर में होगा धरना-प्रदर्शन
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 12 अक्टूबर । जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष शिवदत्त गौड़ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डिस्कॉम स्तरीय आह्वान पर आगामी 15 अक्टूबर 2026 को बीकानेर में कर्मचारियों की 11 सूत्रीय प्रमुख मांगों के समर्थन में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस आंदोलन को और अधिक प्रभावी व सफल बनाने के लिए बीकानेर के विभिन्न विद्युत कार्यालयों पर जाकर 11 सूत्रीय मांगपत्र के पोस्टर चस्पा किए गए तथा कर्मचारियों से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। संपर्क अभियान के दौरान दीपक चतुर्वेदी, देवेश सोनी, राजेंद्र मीणा, चंद्रमोहन कच्छावा और हरीश चौधरी सहित कई पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

pop ronak

श्रमिक संघ के 11 सूत्रीय मांग पत्र का विवरण

  1. डिस्कॉम में ‘MBC’ (मीटर रीडिंग, बिलिंग और कलेक्शन) के तहत निजीकरण पर तत्काल रोक लगाई जाए।
  2. मानवीय और व्यावहारिक आधार पर ‘इंटर डिस्कॉम’ स्थानांतरण नीति बनाई जाए।
  3. आईटीआई (ITI) कर्मचारियों को सेवा के 3, 12, 21 और 30 वर्ष पूरे होने पर अपडेशन (पदोन्नति/वेतनमान) का लाभ उनकी मूल नियुक्ति तिथि से दिया जाए।
  4. लेखाधिकारी (Accounts Officer) के पदों पर सीधी भर्ती बंद की जाए तथा उपखंड स्तर पर सहायक लेखाधिकारी के नए पद सृजित किए जाएं।
  5. राज्य सरकार के कर्मचारियों की भांति सभी डिस्कॉम कर्मचारियों को ‘आरजीएचएस’ (RGHS) की कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।
  6. तकनीकी कर्मचारियों को क्षेत्र में आवागमन के लिए साइकिल भत्ता जारी किया जाए।
  7. अधिमानता (Preference) के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों को एलडीसी (LDC) के पद पर समायोजित किया जाए।
  8. सूचना सहायक के नए पदोन्नति के पद स्वीकृत किए जाएं।
  9. डिस्कॉम में सीनियर इंजीनियर सुपरवाइज़र का पद स्वीकृत किया जाए।
  10. मंत्रालयिक विंग में राज्य सरकार की तर्ज पर ‘संस्थान अधिकारी’ (EO) के पद का सृजन किया जाए।
  11. लेखा विंग, मंत्रालयिक विंग और तकनीकी विंग में पदोन्नति के लिए रिक्त पदों का पुनर्गठन किया जाए।
  12. जोखिम भरे कार्यों के मद्देनजर कर्मचारियों के लिए ‘हाई ड्यूटी अलाउंस’ (High Duty Allowance) लागू किया जाए।
खाओसा