

बीकानेर, 10 नवम्बर । बीकानेर शहर के मास्टर उदय फुटबॉल क्लब के होनहार खिलाड़ी देवांश का चयन 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 छात्र वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान राज्य की टीम में हुआ है।


यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी 12 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक मध्य प्रदेश के छतरपुर में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देवांश राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय मंच पर अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।



देवांश के इस चयन से मास्टर उदय फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्लब के सचिव शंकर बोहरा एवं एनआईएस (NIS) कोच नारायण बिस्सा ने देवांश को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। वहीं शिव शंकर जागा, महेंद्र व्यास, अमित व्यास और भंवर लाल बोहरा ने भी देवांश को हार्दिक बधाई दी।

