हरिद्वार जा रहे 6 दोस्तों की कार हादसे में दर्दनाक मौत, एक साथ जलीं चिताएं

हरिद्वार जा रहे 6 दोस्तों की कार हादसे में दर्दनाक मौत, एक साथ जलीं चिताएं
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

हिसार, 10 नवम्बर। हरियाणा के हिसार जिले में दिवाली के त्योहार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे 6 जिगरी दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर जागाहेड़ी के पास सोमवार तड़के करीब 5 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद डिवाइडर पार कर पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि युवकों को कार से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और सभी जिंदा जल गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंगलवार को जब मृतकों का अंतिम संस्कार हुआ, तो पूरा इलाका गमगीन हो उठा। हादसे का शिकार हुए युवकों में चार राखी गढ़ी गांव के तथा दो मोठ करनैल गांव के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह राखी गढ़ी में एक साथ चार चिताएं जलीं, जबकि मोठ करनैल में दो दोस्तों का अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों की पहचान साहिल (20), अंकित (21), अंकित मलिक (21), राहुल (21), अमन (21) और अजय (21) के रूप में हुई है। इनमें मोठ करनैल निवासी अमन और अजय सगे भाई थे, जिनकी एक साथ हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जानकारी के अनुसार, सभी छह दोस्त रविवार को दिवाली की रात सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हुंडई ऑरा कार से हरिद्वार जा रहे थे। हादसे में कार और उसमें सवार युवक इस कदर जल गए थे कि शुरुआती पहचान करना बेहद कठिन हो गया था। पुलिस व परिजनों ने पांच युवकों की पहचान उनके हाथों में बंधे कलावे, ब्रेसलेट और कपड़ों के टुकड़ों के आधार पर की, जबकि छठे शव की शिनाख्त अंकित मलिक के रूप में हुई। बचपन से साथ रहे इन छह दोस्तों की एक साथ विदाई से दोनों गांवों और पीड़ित परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *