आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान की अनूठी पहल: बच्चियों को शिक्षा के साथ रचनात्मकता व आत्मरक्षा से जोड़ने के लिए 15 नवंबर से शुरू होंगी निःशुल्क साप्ताहिक कक्षाएं

आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान की अनूठी पहल
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 12 नवम्बर । आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास एवं उनमें छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से निःशुल्क साप्ताहिक गतिविधि कक्षाओं की शुरुआत की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत बालिकाओं को स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक, कलात्मक और व्यावहारिक गतिविधियों से जोड़कर उनके बहुआयामी व्यक्तित्व विकास के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्थान की इस पहल के तहत बालिकाओं के लिए कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रॉइंग, डांस, योग, एक्टिंग, सिंगिंग, स्पोकन इंग्लिश, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और सेल्फ डिफेंस सहित विभिन्न विधाओं की गतिविधि आधारित कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन सत्रों में समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ एवं अनुभवी प्रशिक्षक बच्चियों को नई कलाएं और जीवनोपयोगी कौशल सिखाने के लिए आमंत्रित किए जाएंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

विगत 15 वर्षों से महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया कि इन कक्षाओं का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में रचनात्मकता, कल्पनाशीलता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति की क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना है, ताकि वे अपनी रुचि व प्रतिभा को पहचानकर जीवन में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

संस्थान के अनुसार, ये कक्षाएं आगामी 15 नवंबर (रविवार) से शास्त्री नगर स्थित संस्थान के कार्यालय में प्रारंभ होंगी तथा सप्ताह में एक दिन आयोजित की जाएंगी। संस्थान की ओर से यह सभी कक्षाएं पूर्णतः निःशुल्क रखी गई हैं। इच्छुक अभिभावक अपनी बच्चियों का पंजीकरण शास्त्री नगर स्थित संस्थान के कार्यालय में अथवा मोबाइल नंबर 8946950980 पर संपर्क कर करवा सकते हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *