भारत समिट में विदेश नीति पर अपना विजन रखेंगे राहुल गांधी, 70 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • हैदराबाद में 12 से 14 नवंबर तक प्रस्तावित सम्मेलन में लोकतंत्र, रणनीतिक स्वायत्तता और वैश्विक साझेदारी पर होगा विमर्श

हैदराबाद, 11 नवंबर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हैदराबाद में आयोजित होने वाले द्वितीय ‘भारत समिट’ में विदेश नीति और वैश्विक चुनौतियों पर अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे। उपलब्ध एजेंडा विवरण के अनुसार, 12 से 14 नवंबर तक चलने वाले सम्मेलन के अंतिम दिन वह समापन सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। आयोजन में 70 देशों के करीब 1,000 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बहुपक्षवाद और रणनीतिक स्वायत्तता पर जोर
सम्मेलन के एजेंडे के मुताबिक, राहुल गांधी के संबोधन में सैद्धांतिक बहुपक्षवाद, रणनीतिक स्वायत्तता, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों जैसे विषय प्रमुख रहेंगे। वह वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करने के संबंध में अपना विजन रखेंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

एजेंडा विवरण में विकासशील देशों के समूह ‘ग्लोबल साउथ’ की अपेक्षाओं को अंतरराष्ट्रीय निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी स्थान दिलाने पर भी जोर दिया गया है। सम्मेलन में इस बात पर चर्चा प्रस्तावित है कि वैश्विक चुनौतियों के समाधान में भारत और अन्य विकासशील देश किस तरह मिलकर भूमिका निभा सकते हैं।

प्रगतिशील दलों और थिंक टैंक का समागम
तेलंगाना सरकार के आतिथ्य में आयोजित सम्मेलन में विभिन्न देशों के प्रगतिशील राजनीतिक दलों, सरकारों और थिंक टैंक के प्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही गई है। आयोजकों ने इसे वैश्विक संवाद और वैचारिक सहयोग के मंच के रूप में प्रस्तुत किया है।

सम्मेलन के वैचारिक आधार में अफ्रो-एशियाई एकजुटता और गुटनिरपेक्ष आंदोलन की विरासत का भी उल्लेख किया गया है। लोकतंत्र, अहिंसा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग इसके प्रमुख विमर्श होंगे।

हैदराबाद को वैश्विक संवाद का केंद्र बनाने की परिकल्पना
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने एक संवाददाता सम्मेलन में लोकतंत्र की रक्षा, अहिंसा और गुटनिरपेक्षता को आयोजन के मुख्य आधार बताया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि दावोस की तरह हैदराबाद भी अंतरराष्ट्रीय विमर्श का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। उनके अनुसार, भारत समिट के माध्यम से शहर को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक नीतियों पर वैश्विक संवाद के मंच के रूप में विकसित करने की परिकल्पना है।

सम्मेलन का समापन 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर प्रस्तावित है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *